हर समस्या का समाधान गीता में: मेयर
-गीता महोत्सव ने जिले में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का किया संचार: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
-गीता जीवन जीने की पूर्ण शैली: एसडीएम मनदीप कुमार
-महोत्सव में प्रतिभागियों को किया सम्मानित
-सामूहिक प्रयास से सफल हुआ गीता महोत्सव
-कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और गीता महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया
-बच्चों व आमजन ने उत्साह से ग्लोबल चैटिंग में भाग लेकर श्लोकों का उच्चारण किया
BOL PANIPAT , 1 दिसंबर। स्थानीय आर्य पीजी महाविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव सोमवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सफल आयोजन के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को बधाई देते हुए कहा की गीता महोत्सव ने पूरे जिले में सकारात्मकता, ज्ञान और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया है। इतने भव्य आयोजन को सफल बनाना टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और बच्चों को शुभकामनाएं भी दीं।
महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मेयर कोमल सैनी ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा की हर समस्या का समाधान गीता देती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन एक श्लोक पढऩे की आदत डाल ले, तो जीवन की आधी उलझनें स्वयं सुलझ जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता के सभी 18 अध्याय पढ़े हैं, इसलिए वे हर परिस्थिति में सटीक और साहसिक निर्णय लेने में सक्षम हैं।

उन्होंने आगे कहा कि गीता को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में गीता मनीषी ज्ञानानंद का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी ने लगभग 20 व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा की जहाँ प्रश्नों के उत्तर नहीं मिलते, वहाँ जीवन भटकने लगता है। गीता केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण शैली है। यह हमें जीवन का अर्थ और उसे सार्थक बनाने की दिशा दिखाती है। उन्होंने बच्चों से जीवन के उद्देश्य को समझने और सदाचार की राह पर चलने का आह्वान किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनील बसताडा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी विभागों ने समन्वय और समर्पण के साथ कार्य किया। कार्यक्रम में मेयर कोमल सैनी को एसडीएम मनदीप कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इस मौके पर दिनेश सैनी, कृष्ण छोकर, रमेश माटा, मदन, सुनील (आरएसएस), रविंदर सैनी, मुनीश गुप्ता, सुरेंद्र मलिक, अनिल कुमार, गौरव पटवा, सुनील वत्स, ज्योति भाटिया, नरेंद्र, राजेश भारद्वाज, तन्नू शर्मा, रविंद्र रावल, दयानंद खुंगर, लेखराज जताना, अनीता गर्ग, जैन सभा महामंत्री राजेंद्र जैन, साहब सिंह रंगा, प्राध्यापक रणवीर, डॉ. सुनील वर्मा, रमेश माटा, जिओ गीता से अनिल मदान, दयानंद, कुंवर रविंदर सैनी, कृष्ण छोकर, प्रीतम गुर्जर, रविंद्र रावल, राजेश भारद्वाज, ब्रह्मकुमारी अंजना, प्राध्यापक सुनील वत्स, शिवानी पांचाल, हिमांशु, ज्योति भाटिया, मुकेश, राजेश भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments