Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी कम से कम समय में करें नागरिकों की शिकायतों का समाधान: एसडीएम मनदीप

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 18, 2025 Tags: , , , ,

समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है जनता समाधान शिविर: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय

जनता के भरोसे को बनाए रखें अधिकारी: डी एसपी सतीश वत्स

शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 62 समस्याएं, निगम संयुक्त आयुक्त ने कहा हर समस्या का समय पर होगा समाधान

समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, पैंशन, क्रीड विभाग से जुड़ी समस्याएं पहुंची।

BOL PANIPAT , 18 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश के हर वर्ग की सुध लेकर उनकी तकलीफों को समझ कर उन पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेने के निर्देशों पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का मानना है कि जब तक लोगों की समस्याएं रहेंगी वो सशक्त कैसे हो सकते है। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार का उददेश्य है। इसी कड़ी के तहत जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का लगातार आयोजन हो रहा है।

    निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निदान का सशक्त माध्यम है। इसका फायदा आम जन को अधिकारियोंं की मेहनत से  मिल रहा है। समाधान शिविर में जो समस्या एक बार पहुंच जाती है उसका निश्चित रूप से समाधान होता है। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों को मन व लगन से समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का निदान करना चाहिए।

एसडीएम मनदीप ने कहा कि ये समाधान शिविर प्रशासन द्वारा जन कल्याण के लिए लगाये जा रहे है ये समाधान शिविर हर प्रकार के भेदभाव से दूर है व सबका लक्ष्य व उददेश्य जनता को राहत प्रदान करना और उनकी समस्याओं का कम से कम समय में समाधान करना है।

    पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स (हेड क्वार्टर) ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि जनता का हम पर भरोसा ही हमारी जीत है। जिस भरोसे के साथ नागरिक समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के निदान के लिए आते है उनकी समस्याओं पर विभाग के अधिकारी संज्ञान ले रहे है। उनकी कठोर मेहनत का लाभ शिकायतकर्ताओं को निश्चित रूप से मिल रहा है।

      उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर के लिए निर्धारित किये गए इन दो घंटो में शिविर में आने वाली समस्याओं को लेकर किसी भी तरह की कोताही न बरतें। शिविर में विश्वसनीयता के साथ एक जिम्मेदार अधिकारी का फर्ज निभा कर समस्याओं का निर्वहन करें।

      समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमली आईडी में आय कम करवाने, पुलिस और क्रीड, निगम व पैंशन विभाग से जुड़ी 62 समस्याएं आई। एसडीएम ने सभी अधिकारियों के सहयोग से समाधान के निर्देश दिए। प्रार्थी रामनिवास वासी कैथ ने गली को पक्का करवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। उन्होंने कच्ची गली से आ रही समस्याओं के बारे में भी प्रशासन को अवगत कराया। प्रार्थी लीलावती ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा व छोटा मंगलसूत्र और सोने की झाला गायब हो गए। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

  प्रार्थी रामनारायण वासी अटावला ने कृषि बिजली कनेक्शन को काटने की जांच अधिकारियों से करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी अजय खटीक बस्ती ने प्रशासन से विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने का अनुरोध किया। प्रार्थी पूनम वासी भादर ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनका कटा हुआ राशन कार्ड दोबारा से चालू किया जाए ताकि उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिल सके।

  प्रार्थी सुमित्रा वासी बुआना लाखु ने पानी की वजह से मकान गिरने पर दोबारा मकान बनवाने की लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग रखी। प्रार्थी सोदापुर कालोनी निवासियो ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग प्रशासन से की। उन्होंने बताया कि पर स्पीड ब्रेकर की अभाव में किस तरह से दुर्घटनाएं घट रही है। प्रार्थी यशपाल ने  बाजार में शौचालय पर लेटर बनाने वाले पर कार्रवाई करने की अपील की। इस मौके पर डीएमसी अरुण भार्गव, जन स्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता करण बहल, अनुज मत्स्य विभाग, सहायक अभियंता सुधीर, डीएस डब्ल्यू जापान हुडा, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एसडीओ सुबेसिंह, कंप्लेंड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगिंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments