Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हर समस्या का समाधान अधिकारी निश्चित समय अवधि में करें: एसडीएम ज्योति मित्तल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 22, 2024 Tags: , , , , ,

-लोगों की समस्याओं का निदान करना शिविर का मुख्य उद्देश्य

-समाधान शिविर में  ग्रामीणों ने रोजमर्रा की समस्याओं के निदान करने का किया अनुरोध।

-समाधान शिविर में 15 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्या रखी

BOL PANIPAT , 22 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहे समाधान शिविर में  सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस इसराना में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए एसडीएम ज्योति मित्तल ने कहा कि शिकायत कर्ताओ द्वारा दी गई समस्याओं का समाधान निश्चित समय अवधि में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में समय पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। जो शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचते हैं अधिकारी  उनके साथ अच्छा व्यवहार करें व उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। सभी समस्याओं का समाधान करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। जो ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं उनकी जो भी समस्याएं है चाहे वो फैमिली आईडी पेंशन व आधार कार्ड से जुड़ी है उनका निश्चित समय अवधि में समाधान करें।
समाधान शिविर में चमराड़ा के सोमवीर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा दिलवाने की मांग रखी। सुमन बलाना ने  उनके क्षेत्र में आ रही पानी की समस्या के समाधान के बारे में अनुरोध किया। फैमिली आईडी के संदर्भ में राजबाला सुमन वासी मंडी ने अपनी समस्या को एसडीएम के समक्ष रखा एसडीएम ने तत्काल उसे पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक ने माण्डी गांव के पावर हाउस में 2 हजार पौधे लगाने के लिए पौधे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा की पौधारोपण करके खाली जगह का सदुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भी इसका पालन पोषण भी करेंगे। एक महिला बिमला ने फैमली आई डी अलग करने व बलजीत ने फैमिली आईडी मे  इनकम कम करवाने की अपील की।
शिविर में एसडीएम से कई ग्रामीणों ने बिजली बिल माफ करवाने व रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान करने का भी अनुरोध किया। एसडीएम ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए भरोसा दिलाया कि उन की समस्याओं पर निश्चित रूप से संज्ञान लिया जाएगा। समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमिली आईडी आधार कार्ड व इनकम कम करने के मामले सामने आए। एसडीएम ने शिकायत करताओ  से अनुरोध किया कि उनकी हर समस्या पर संज्ञान लिया जा रहा है व इनका समाधान जरूर होगा। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ के एसडीओ वीरेंद्र दहिया तहसीलदार सौरभ शर्मा ,बीडीपीओ विवेक, बिजली बोर्ड के एसडीओ मनोज कुंडू , कृषि विभाग की फील्ड अधिकारी मोनू, फूड एंड सप्लाई विभाग  की पिंकी हुड्डा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

Comments