अधिकारी जन समस्याओं का समाधान कर्तव्य समझ कर करें: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय
-अधिकारी समस्याओं के समाधान में और लाएं तेजी: उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स
-विभिन्न विभागों से जुड़ी 28 समस्याएं पहुंची, निगम संयुक्त आयुक्त ने दिये समाधान के निर्देश
BOL PANIPAT , 5 मई। राज्य सरकार के आम व्यक्ति से जुड़े बड़े कार्यक्रम जनता समाधान शिविर में सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि अधिकारी जन समस्याओं का समाधान अपना कर्तव्य समझ कर करें। उसे किसी भी तरह से बोझ ना समझे। जिले के नागरिक समाधान शिविर में विशेष उम्मीद को लेकर पहुंंच रहे हैं, उन्हे निराश ना करें।
निगम संयुक्त आयुक्त ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 28 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना व संबंंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, हमें उनके दुख-दर्द को समझ कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए।
निगम संयुक्त आयुक्त ने कहा कि यह जनता समाधान शिविर पूरी तरह से जनता से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है। इसमें ज्यादातर लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, जो बहुत ज्यादा जरूरतमंद हैं। उन्हें किसी भी तरह की निराशा न हो, इसका हमें ध्यान रखना है। समाधान शिविर में आने वाली हर समस्या का जल्द से जल्द निदान हो। इस पर मंथन व चिंतन करके कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समस्याएं लेकर जो लोग समाधान शिविर में पहुंच रहे है, उनकी हर समस्या की पहले जांच करे। उसके पश्चात उसे गम्भीरता से हल करें।
जिला परिषद की सीईओ डॉ.किरण सिंह ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि समाधान शिविर में अधिकारी समय पर पहुंचें। जो लोग शिविर मे अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं, उसमें नकारात्मकता को दूर रखकर अपने बौद्विक कौशल का परिचय देकर समस्याओं का समाधान करें।
पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने विभाग से जुड़ी अनेक समस्याओं का मौके पर निदान किया व सभी थाना अध्यक्षकों को निर्देश दिये की व थाने में आने वाली समस्याओं का भी साथ ही साथ समाधान करें। उन्होंने समाधान शिविर में सोमवार को पहुंची अनेक समस्याओं का तत्काल निदान किया।जनता समाधान शिविर में पुलिस विभाग, क्रीड विभाग, पेंशन विभाग और अन्य कई विभागों की समस्याओं की उपायुक्त ने सुनवाई कर समाधान के निर्देश दिए।
प्रार्थी बलबीर सिंह वासी पानीपत ने प्रशासन से दिव्यांग पैंशन बनवाने का अनुरोध किया। निगम संयुक्त-आयुक्त ने डीएसडब्ल्यूओ को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रार्थी महेन्द्र वासी कालखा ने प्रशासन से अपील की कि वह मजदूरी करके अपनी जीविका चलाता है। एक मई को ओला वृष्टिï और बारिश के कारण उनका मकान गिर गया। सारा सामान बारिश के कारण नष्टï हो गया। उन्होंने प्रशासन से मकान बनवाने के लिए सहायता की गुहार लगाई। निगम संयुक्त-आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी सुनील वासी पावटी बिजली क्नैक्शन दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। निगम संयुक्त-आयुक्त ने यूएचबीवीएन को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी जीत राम वासी ऊझा ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। निगम संयुक्त-आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बलवान वासी बबैल ने प्रशासन से अविवाहित पैंशन बनवाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी तरह की प्रक्रिया पूरी की है। उसके बावजूद भी उन्हें सरकार की इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। निगम संयुक्त-आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभिंयता सुरेश, कृषि विभाग के एसडीओ राजेश भारद्वाज, डीपीओ परमिन्द्र कोर, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, कम्पलैड अधिकारी सुरेश, हैल्प डैस्क से संजीव शर्मा, जोगिंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments