नए वोटर जोडऩे को लेकर अधिकारी और करें मेहनत: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
-वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्तों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
-स्कूल, कॉलेजों में नए वोटर जोडऩे में करें काम: उपायुक्त
-अधिकारियों को अपलोड करना होगा नये वोटर का डाटा
BOL PANIPAT , 22 नवंबर। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की व ज्यादा से ज्यादा युवाओं के नए वोट बनाने की गति को बल देने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपायुक्तों से इस कार्य के प्रति गंभीर होने व सभी सोर्स की मदद लेकर इस कार्य में और अधिक रूचि लेने के लिए कहा। उन्होंने सभी उपायुक्तों को सुझाव दिया कि वे प्रतिदिन 1 घंटा इस कार्य को दें ताकि चुनाव के समय परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने वोटर लिस्ट से संबंधित डाटा तैयार करने व कार्यालय भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा की कि क्या कारण है कि नए मतदाता का रेशो बढऩे की बजाय कई जिलों में कम क्यों है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वर्चुअल बैठक में उपायुक्तों से अब तक कितने नए वोट बने हैं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी उपायुक्तों से आह्वïान किया कि वे चुनाव से संबंधित डाटा शीघ्रता से कार्यालय में पहुंचाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि जिले में नए वोट बनाने का कार्य जोरो से चल रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में बीएलओ जाकर वोट बना रहे हैं। डोर-टू-डोर वोट बनवाने का कार्य किया जा रहा है। बीएलओ उन वोटर का भी ब्यौरा जुटा रहें हैं जो अन्य स्थानों पर स्थापित हो गए हैं। बीएलओ द्वारा उन वोटरों पर भी ध्यान दिया जा रहा है जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

उपायुक्त ने समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ कार्य की मोनिट्रिंग भी करें व जो बीएलओ रूचि लेकर कार्य नहीं कर रहें व जिनकी अब तक की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है उन पर कार्यवाही करें।
उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे नए वोटर बनवाने को लेकर और गंभीरता से कार्य करें। स्कूल, कॉलेजों में नए वोट बनाने को लेकर शिविरों का आयोजन कर युवाओं को वोट बनवाने के प्रति प्रेरित करें। बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा जिला चुनाव कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments