Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बेटियों को उच्च शिक्षा ऋण के ब्याज पर पांच प्रतिशत अनुदान- उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at June 3, 2022 Tags: , , , , ,

-सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत

BOL PANIPAT , 3 जून।  जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सरकार प्रदेश के हर वर्ग के प्रति संजीदगी के साथ काम कर रही है। हरियाणा सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवता में सुधार और बेटियों की उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से चलाई जा रही इस योजना के माध्यम से देश व विदेशों में तकनीकी, डिप्लोमा, स्नाकात्तर या पीएचडी सहित अन्य उच्च शिक्षा कोर्स करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाया जाता है और इसके ब्याज पर 5 प्रतिशत का अनुदान भी सरकार देती है। इसके लिए आय व जाति की कोई शर्त नहीं हैं, केवल लडक़ी या महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, प्रदेश या देश का भविष्य उसकी आने वाली पीढिय़ों पर निर्भर करता है। शिक्षित युवा देश के लिए बेहतर काम कर सकता है और जहां बेटी शिक्षित होती है वहां दो परिवार खुशहाल होते हैं। इसी सोच के साथ सरकार प्रदेश के बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों की भलाई के लिए हर क्षेत्र में सभी वर्गों के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। कई योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को सक्षम बनाने के सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे ही सरकार के माध्यम से देश व विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटियों की मदद की जाती है। उन्हें बैंकों से शिक्षा ऋण लेने पर ब्याज में पांच प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है।

Comments