Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


लोगों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए प्रशासन कर रहा हर संभव प्रयास: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 17, 2024 Tags: , , , , ,

-समाधान शिविर में समस्याओं के शत प्रतिशत समाधान की उम्मीद लेकर घर लौटते शिकायतकर्ता
-एक पेड़ मां के नाम के तहत अब उपमंडल स्तर पर लग रहे पेड़

-समाधान शिविर में वन विभाग शिकायतकर्ताओं को देगा रोजाना एक एक पौधा
-समाधान शिविर में पहुंची 249 समस्याएं, 103 का हुआ मौके पर समाधान।
 

BOL PANIPAT , 17 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा प्रदेश के आम व्यक्ति को समस्याओं से मुक्त करने को लेकर शुरू की गई समाधान शिविर योजना नाम के अनुसार अनूठी पहल साबित हो रही है। समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचते लोग शत प्रतिशत समाधान की उम्मीद को लेकर घर लौटते है। शिविर में लगातार गति प्रदान की जा रही है। सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ शिविर में दस्तक देते है। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निदान की शत प्रतिशत संभावनाएं है। इसको लेकर पूरा प्रशासन लगातार प्रयासरत है। लोगों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहें है। समाधान शिविरों के सकारात्मक परिणाम भी इसी तरफ संकेत करते है।  
उपायुक्त ने बताया कि उपमंडल स्तर पर भी आयोजित की जा रहे समाधान शिविरों में मिलने वाली समस्याओं का भी उसी तत्परता से निदान किया जा रहा है जिस तत्परता से जिला मुख्यालय पर समस्याओं का समाधान होता है। उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे शिविरों में भी अब वन विभाग के माध्यम से शिकायतकर्ताओं को एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत पौधारोपण के लिए दिया जाएगा। मानसून के इस स्तर में जितनी बड़ी संख्या में पौधारोपण करेंगे उतना ही फायदा आने वाले समय में हमें और नई पीढ़ी को मिलेगा।
शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ता वेद प्रकाश वासी डेरेवाली गली ने उपायुक्त को बताया कि फरवरी से उनकी बुढ़ापा पेंशन बंद है इस पर उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से उनके सारे दस्तावेज चेक करने और उनकी बुढ़ापा पेंशन चालू करवाने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता मॉडल टाउन निवासी रविंद्र पुत्र कृष्ण लाल ने अपनी माता और स्वयं की आईडी एक में ही जोडऩे के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर उपायुक्त ने प्ने निगम के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता देशराज कॉलोनी के जोगिंदर पुत्र सेवाराम ने उपायुक्त के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी आय 1 लाख 80 हजार से कम है तब भी उनकी पेंशन नहीं बन पा रही है इस पर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके दस्तावेज चेक करके इसकी पड़ताल करें और उनकी पेंशन बनवाएं। एक अन्य शिकायतकर्ता राकसेहड़ा निवासी सागर ने अपनी इनकम ठीक करवाने और पेंशन से संबंधित मामला शिविर में रखा। जिस पर संबंधित अधिकारियों को इस मामले पर शिकायतकर्ता का अपडेट कराने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता आहुलाना गांव के अनेक व्यक्तियों ने तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की इस पर उपायुक्त ने डीडीपीओ को निर्देश देकर इस पर शीघ्रता से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में गढ़ी बेसिक के रफा कत हसन ने गांव की पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।
समाधान शिविर में राजेश देवी वासी गांव पावटी ने बैंक अकाउंट से कटे हुए पैसे रिफंड न करने और बैंक मैनेजर द्वारा कोई सहयोग न करने बाबत शिकायत दी और कहा कि उनका खाता यूनियन बैंक में है जिसमें से डेढ़ लाख रुपये काटे गए हैं और इसको लेकर उन्होंने संबंधित बैंक में शिकायत भी दी थी और साइबर क्राइम में विगत 15 जनवरी को इस बारे में एक शिकायत भी दी गई थी उक्त राशि में से 45 हजार रुपए अब भी देय बनते हैं और बैंक में जब भी इस के बाबत मैनेजर को कहा जाता है तो वह कहता है कि आप कोर्ट केस कर दो ऐसे काम नहीं चलेगा। इस पर उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कड़ा संज्ञान लेते हुए लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि इस मामले को जल्द से सुलझाकर इसकी रिपोर्ट की जाए।
वार्ड 18 के अनिल ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन -ऑफलाइन बीपीएल कार्ड के लिए कई बार आवेदन किया है लेकिन उनका बीपीएल कार्ड अब तक नहीं बना इस पर उपायुक्त ने इसे चेक करने के निर्देश दिए।  एक अन्य शिकायतकर्ता कामा वासी बापौली ने उपायुक्त से शिकायत की कि आयुषमान भारत योजना के तहत उनका ऑपरेशन होना है लेकिन किसी भी अस्पताल ने आपरेशन के लिए डेट निर्धारित नहीं की है। वे चक्कर लगा कर थक चुके है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, डीडीपीओ विशाल पारासर, डॉ.माणिक, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहें।

Comments