मोदी के आह्वान पर प्रदेश महामंत्री भाजपा डा अर्चना गुप्ता ने सेक्टर 24 में चलाया स्वच्छता अभियान.
BOL PANIPAT : 14 जनवरी, सैंकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी को वो पल या रहा है जिसका हम सब आंखे बिछाए इंतजार कर रहे है। प्रधान मंत्री मोदी के प्रयासों से राम मंदिर का निर्माण आरंभ हुआ अब प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है ।ये भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान का गौरव मयी क्षण होगा ।ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने प्रधान मंत्री मोदी के आह्वान पर सेक्टर 24 शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहे । विदित रहे प्रधान मंत्री मोदी के आह्वान पर देश भर में धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।डा अर्चना गुप्ता ने कहा की प्राण प्रतिष्ठा अपनी आंखों से देखना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।डा अर्चना गुप्ता ने आह्वान किया की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने अपने घरों को दीपकों से सजाए।घरों में धार्मिक अनुष्ठान करेडा अर्चना गुप्ता ने स्वच्छता अभियान से पूर्व अपने पति डा अनिल के साथ तथा उपस्थित जन समूह के साथ श्रद्धापूर्वक तथा विधि विधान से प्रभु पूजन किया।डा अर्चना गुप्ता अपील की कि 21 जनवरी को शाम 4 बजे पानीपत में स्काई लार्क से बाबा जोद्ध सचियार तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी सभी राम भक्त उस शोभा यात्रा में शामिल होकर राम भक्ति का परिचय दे ।इस मौके पर मुख्य रूप से नवीन गर्ग, आर डब्ल्यू ए प्रधान जय भगवान कंसल,प्रेम कुमार प्रेमी, चंचल अरोरा, अशोक चावला, सत नारायण कंसल, पूर्ण शर्मा नरेंद्र गोयल तथा अमित रावल मौजूद रहे।

Comments