पवन जिंदल को दोबारा फिर मिली संघ के प्रांत संघचालक की जिम्मेदारी.
BOL PANIPAT । समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 2 दिवसीय प्रांत की बैठक हुई। जिसमें सभी जिला संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक व इससे ऊपर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए चुनाव प्रकिया हुई, जिसमें शाखा प्रतिनिधियों द्वारा सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पवन जिंदल को दोबारा फिर से प्रांत संघचालक के लिए निर्वाचित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संविधान में तीन साल में एक बार प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए चुनाव किए जाते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत प्रांत संघचालक के लिए चुनाव प्रक्रिया की गई तथा साथ ही दो अखिल भारतीय प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, रमाकांत भी चुने गए । बैठक में प्रांत संघचालक के लिए पवन जिंदल के नाम का प्रस्ताव किया गया। सर्वसम्मति से सभी कार्यकर्ताओं ने पवन जिंदल को दोबारा फिर प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए निर्वाचित किया गया।

Comments