Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


13 अक्तूबर को पानीपत के करीब 1.5 लाख विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2023 Tags: , , , , , ,

जिला के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में होगा परीक्षा आयोजन

BOL PANIPAT, 10 अक्तूबर 2023 : उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर सिंह खर्ब ने बीओ ऑफिस में जिला शिक्षा विभाग व जिला यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर परीक्षा को सुचारू रूप से करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए

पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाइवे (हरियाणा) करनाल हरदीप सिंह दून के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला में यातायात सुरक्षा को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा 13 अक्तूबर शुक्रवार को करवाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में होने वाली इस परीक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्लान तैयार कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर सिंह खर्ब ने मंगलवार को बीओ ऑफिस में जिला शिक्षा विभाग व जिला यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उनहोंने बताया कि उक्त परीक्षा का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि विदयार्थियों को प्रारंम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना की परीक्षा का मदसद है। क्योकि बचपन में सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उददेश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर जिला पुलिस विभाग द्वारा सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई है। जिला पानीपत में स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा करीब 1.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

जिला के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में चार लेवल पर परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रथम लेवल में कक्षा 3 से 5वी, दूसरे लेवल में कक्षा 6 से 8वी, तीसरे लेवल में कक्षा 9 से 12वी व चोथे लेवल में कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

इस दौरान एडीओ रचना, पानीपत बीओ बिजेंद्र हुड्डा, इसराना बीओ सुनीता कादियान, मतलौडा बीओ मनीष गुप्ता, समालखा बीओ नीलम कुंडू, बापौली बीओ बिजेंद्र नरवाल, बाबरपुर ट्रेफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकाश व कार्डिनेटर सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह मौजूद रहे।

Comments