Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस पर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली 41 विभूतियों को किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 26, 2025 Tags: , , , , ,

-परेड में महिला पुलिस प्रथम, पुरुष पुलिस द्वितीय

-झांकियों में शुगर मिल ने मारी बाजी, शिक्षा विभाग रहा द्वितीय

BOL PANIPAT, 26 जनवरी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित हुए 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिले की 41 विभूतियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने कार्यो को निरंतर जारी रखने के लिए कहा। सम्मानित होने वालों में शिक्षा के क्षेत्र में आर्य कालेज के डॉ.जगदीश गुप्ता प्रिंसिपल आर्य कॉलेज को शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुलदीप ढुल डिप्टी जिला अटार्नी को कानूनी कार्य के लिए, ओम असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर को हार्ड वर्क के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी रजिता कौशिक को नशा मुक्ति,पानी बचाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, गरीब बेटियों के सामूहिक कन्या विवाह करवाने  के योगदान व सरकार की नितियों का जन ज्न तक प्रचार करने को लेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र कुमार,अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, सीटीएम टीनू पोसवाल सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जूनियर इंजीनियर अजय छौक्कर और  सुरेंद्र को अच्छे कार्य के लिए, रिचा गुप्ता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल वैसर को शिक्षा क्षेत्र के लिए, विजय राजे ड्रग कंट्रोल ऑफीसर को ऑफिशियल वर्क के लिए, धीरज कपूर स्टेशन सुपरिटेंडेंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी को रनिरंकारी सम्मेलन के दौरान स्टेशन पर शासन को बहुत ही अच्छे ढंग से नियंत्रित करने के लिए, मिस गार्डन एडवोकेट जिला कोर्ट पानीपत को वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए। सुविता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए, नीलम आर्य इंचार्ज एफसीएल यूनिट पानीपत को संगीन अपराधों में मौके पर पहुंचकर शख्स से सबूतर करके स्पष्ट रिपोर्ट भिजवाकर आरोपियों को सजा देने के लिए। सुरेश कुमार इंचार्ज कंप्लेंट ब्रांच को कार्यालय में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का सीमित समय में निपटान करने के क्षेत्र में, एएसआई रूपेश कुमार इंचार्ज डीसीआरबी ब्रांच पानीपत को सीसीटीएनएस – ई साक्ष्य सुचारू रूप से चलने के लिए।
विनोद कुमार एसएचओ थाना इसराना को सुरक्षा कार्य को निष्ठा से करने के लिए डॉक्टर विजय आयुर्वैदिक फॉर्मूला केंद्र सेक्टर 24 को शिक्षा क्षेत्र में  सराहनिय कार्य के लिए। सीमा भारती को अभाव ग्रस्त बस्तियों में शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन की सेवा कार्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए, ज्ञानदीप सेवा धाम को स्ट्रीट चिल्ड्रन उत्थान हेतु 15 वर्ष से कार्य करने के लिए , विमुक्त घुमंतू जनजातियों के उत्थान के हेतू कार्यरत सेवा संस्थान रोटी कपउ़ा और मकान शिक्षा स्वास्थ्य सवाभिमान के साथ सवैधानिक अधिकार। अग्रवाल संगठन को विधवा महिला कल्याण निर्धन छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में ,वैद्य किशन लाल मधुरा को गुरु कृपा थेरेपी सेंटर पानीपत को थेरेपी के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए।
टीम फ्लाइंग क्लब ट्रस्ट को वृक्षारोपण एवं घायल गौवंश को अस्पताल में उचित इलाज करने के क्षेत्र में किस कार्य के लिए। एडवोकेट आंसू नंदा को सोशल वर्क के लिए, डॉक्टर वैभव गुलाटी को ऑर्थोपेडिक को रिप्लेसमेंट सर्जरी और आयुष्मान योजना के लिए, तिलक को सोशल वेलफेयर के लिए,सुनील कुमार को सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने के लिए, संदीप कुमार को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए, कृष्ण कुमार को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए, संजय कुमार को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए, दीपिका धवन को शिक्षा के नवाचार विधि एवं उसके सेवाओं के लिए, एएसआई दिनेश कुमार को पुलिस विभाग में सेवाएं प्रदान करने के लिए, राजीव भाटिया को सोशल वर्क के लिए ,शंभु लखेना को, वेद परसल को सोशल वर्क के लिए मुकेश तलवार को सोशल वर्क के लिए अश्वनी शर्मा को  सोसल वर्क के लिए सम्मानित किया गया। मास्टर नरेश कुमार को एजुकेशन के लिए, ऑकासी को ड्रामा कंपटीशन में फ़र्स्ट आने पर, कविता बंसल मैनेजर बड़ौली का व पैराओलंपिक विजेता नवदीप के परिवारजनों को पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल के लिए सम्मानित किया गया।

Comments