Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


तीरअंदाजी में नैशनल स्तर पर रजत पदक जीतने पर सक्षम अहलावत का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया.

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at June 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा) : तीरअंदाजी में नैशनल स्तर पर रजत पदक जीतने पर गांव बाबैल के लाड़ले सक्षम अहलावत का शुक्रवार को गांव में पहुंचने पर जिला पार्षद के चुनाव की तैयारी कर रहे यशपाल अहलावत व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यशपाल अहलावत ने कहा कि सक्षम अहलावत ने केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन करने का काम किया है। ऐसे बच्चों का स्वागत कर दूसरे बच्चों का भी हौंसला बढ़ाया जा सकता है। बच्चे सक्षम का जोरदार स्वागत देखकर उसके बराबर करने का प्रयास करेंगे। इससे ग्रामीण बच्चों की तरक्की की राह खुलेगी। अब सक्षम का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग के आर्मी होम्स पूना के लिए हो गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि सक्षम पूना में भी गांव का नाम रोशन करने का काम करेगा। इस मौके पर यशपाल अहलावत, सुरेंद्र अहलावत,बिजेंद्र, सोनू एवं सभी ग्रामीण मौजूद थे ।

Comments