डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की जाएगी U-14 फुटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता की मेजबानी.
BOL PANIPAT : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय U-14 फुटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता की मेजबानी डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की जाएगी.डी0ए0वी0पुलिस पब्लिक स्कूल के लिए हर्ष का विषय है कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा पानीपत में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ को लेकर डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक पुलिस लाईन को चुना है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज और शिक्षा विभाग के एईओ कर्ण सिंह पूनिया का स्कूल आभारी रहेगा। यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत U-14 फुटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता में लड़कों की टीम प्रतिभागी रहेगी।
यह प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर 2024 तक स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। इस खेल-कूद प्रतियोगिता में मेवात, सोनीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, पंचकुला, यमुनानगर, पलवल, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, चरखी दादरी, हिसार, रोहतक, जिंद, कैथल, फ़तेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर के खिलाड़ी प्रतिभागी रहेंगे। प्रधानाचार्य सुमिता अरोड़ा ने बताया कि डीएवी संस्था डीएवी स्कूलों की स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता कराती हैं। इनमें डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाईन के खिलाड़ी लगातार नाम चमका रहे हैं। पिछले दिनों शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में लगभग 2500 से 3000 प्रतिभागी शामिल रहेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments