Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मन्दिर में देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई।


BOL PANIPAT : 4 नवम्बर, सनौली रोड ऋषि कालौनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मन्दिर में देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें कालौनीवासियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मन्दिर सभा प्रधान किशन लखीना ने बताया कि हर वर्ष मन्दिर सभा द्वारा कार्तिक मास के अन्तिम 5 दिनों में प्रभात फेरी निकाली जाती है तथा पूरे कार्तिक माह में मन्दिर में प्रातः यज्ञ हवन किया जाता है। इस अवसर पर राजेन्द्र टुटेजा, कैलाश नारंग, पंकज नारंग, राजेश लखीना, गुलशन खुराना, योगेश बांगा, जुगल किशोर नन्दवानी, राम मेहर चौहान, रमेश खुंगर, सतीश नागपाल, बंसी सहगल, तिलक रेवड़ी, प्रेेम शर्मा, हरे कृष्णा जोशी आदि उपस्थित थे।

Comments