Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लगभग  महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। देश के नागरिक जितने ज्यादा साक्षर होंगे, देश उतनी ही उन्नति कर सकता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है ताकि शिक्षित होने पर हर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सके। साक्षरता स्वतंत्रता के द्वार खोजने की कुंजी है। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ. किरण मदान ने अपने वक्तव्य में बताया पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन आपको अपने आइडिया और जानकारी को प्रेजेंट करने में मदद करता है। आज देश के प्रत्येक नागरिका का साक्षर होना जरूरी है। साक्षरता का मतलब सिर्फ ज्ञान की प्राप्ति कर नौकरी लगना ही नहीं है, बल्कि हमारे जीवन में समान अवसर प्राप्त करने तथा जीवन में विकास से जड़ा हुआ है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भी देश के युवा तथा नव पीढ़ी को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. पूनम मदान जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि देश की आर्थिक स्थिति तथा देश के विकास के लिए सबसे बड़ी समस्या अशिक्षित लोग बन रहे हैं, अशिक्षित लोग शिक्षा से ही वंचित नहीं रहते बल्कि वे अपने जीवन में हर उपलब्धि से पीछे रह जाते हैं। प्रबंधन समिति ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमें आज के तकनीकी युग में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन करते रहना चाहिए। जो देश के विकास में सहयोग देगा। डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. निधि, प्रो. सुखजिन्द्र, प्रो. राहुल, प्रो. करूना, प्रो. आकांक्षा, प्रो. रितिका, प्रो. निशा, प्रो. रेखा शर्मा ने इस प्रतियोगिता में प्रशंसनीय भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम –

क्र.स.स्थाननाममहाविद्यालय
1प्रथमसुमेधा( B.Sc II)आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद
2द्वितीयवंश(B.Sc II Hons.)पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़
3तृतीयरमनदीप(BBA III)अमनदीप कौर(B.Sc. Med)आई. बी. (पी. जी.) कॉलेज पानीपत के.वी.ए.डी.ए.वी. महिला कॉलेज, करनाल

Comments