Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


रसिया डांस के रंग में रंग गए दर्शक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 17, 2023 Tags: , , , ,

आर्य कॉलेज की अनुशासन व्यवस्था लाजवाब – उपायुक्त  विरेंद्र सिंह दहिया

हर रोज अपने लिए एक घंटे का समय अवश्य निकालें – डॉ. हुक्म  सिंह

BOL PANIPAT – मंगलवार 17 अक्तूबर 2023

मंगलवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र द्वारा आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत में आयोजित करनाल क्षेत्र के 46 वें युवा महोत्सव का दूसरे दिन का आगाज भी शानदार हुआ। युवा महोत्सव के दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र पर बतौर मुख्य अतिथि पानीपत के उपायुक्त विरेंद्र सिंह दहिया व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ.हुकम सिंह व समाज सेवी और प्रेम हॉस्पिटल पानीपत के डॉ. अभिनव मुटनेजा का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगंला, महासचिव सीए कमल किशोर, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

उपायुक्त पानीपत विरेंद्र सिंह दहिया ने अपने संबोधन में युवा महोत्सव के आयोजकों व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर शानदार आयोजन की भरपूर प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों का हौंसला बढाया। साथ ही यह भी कहा कि सबसे पहले हमें एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। हमें अपने गुरूओं व माता-पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों की समस्याओं को उनके नजरियें से देखते हैं तभी हम उनकी समस्याओं का निवारण सही प्रकार से कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्या र्थी जीवन में अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी कहा कि हमें अपने कार्य समय सारणी बनाकर करने चाहिए। उन्होंने आर्य कॉलेज के अनुशासन व्यस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्य महाविद्यालय का अनुशासन बहुत ही सराहनीय है।

उपायुक्त ने अपने संबोधन के अंत में सभी विद्यार्थियों को अपना निजी मोबाइल नंबर देते हए कहा कि अगर किसी भी विद्यार्थियों को शिक्षा संबधी किसी भी  परेशानी का सामना करना पड रहा है तो वे तुरंत एक संदेश के जरिए सूचित कर सकते हैं ताकि वे उनकी समस्याओं का तुरंत प्रभाव से उस समस्या का समाधान कर सकें। अंत उपायुक्त ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को रोडवेज बसों की समय सारिणी में आ रही दिक्क्तों से निजात दिलाने आश्वासन दिया।

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा मनुष्य का सबसे पहला सुख निरोगी काया है। उन्होंने कहा कि हमें हर रोज अपने लिए एक घंटे का समय अवश्य निकालना चाहिए। जिससे की हम स्वस्थ रह कर अपनी पढाई और अन्य कार्यो पर भी ध्यान केंद्रित कर सकें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की पूरे हरियाणा में केवल कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ही एक मात्र एक ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने महाविद्यालय स्तर पर भी नई शिक्षा नीति लागू करने का काम किया है। साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी की हमने पूरे विश्वविद्यालय का डिजिटलीकरण कर दिया है जिससे विद्यार्थी अपनी डिएमसी,रजिस्ट्रेशन कार्ड व अन्य कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ केवल एक क्लिक में हासिल कर सकते हैं।

आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। जहां आज का युवा नशे व दूसरे असमाजिक कार्यों की तरफ बढ रहा है तो ऐसे समय में इस प्रकार के आयोजन युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकने व जागरूकता फैलाने का समाजिक कार्य करते हैं।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया व अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंची टीमों के प्रतिभागी एक नई उर्जा के साथ अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। उन्होंने कहा कि करनाल जोन के कॉलेजों से आए प्रतिभागियों व उनके साथ आए प्राध्यापकों का भरपूर सहयोग भी हमें मिल रहा है। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया की युवा महोत्सव के दूसरे दिन की शुरूआत हरियाणा के प्रसिद् नृत्य रसिया डांस से हुई। रसिया डांस की प्रस्तुतियां देखकर दर्शकगण भी रसिया डांस के रंग में रंग गए।

इस अवसर पर आरती दहिया, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से ए.पी परूथी, निखल सिंगला,  नवनीत सिंगला, रश्मि सिगला, मोना सिंगला, रितु सिंगला,वंदना अत्रेजा, किरण आंगडा, कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर,डॉ. अनुराधा सिंह,  डॉ. गीतांजली,  डॉ. मधु गाबा समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

पहले दिन देर रात आयोजित हुई विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

ग्रुप सोंग जरनल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान,आई.बी कॉलेज, पानीपत ने  द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

क्लासिकल वॉकल सोलो में आई.बी कॉलेज,पानीपत प्रथम, आर्य कन्या गुरूकुल महाविद्यालय, मोर माजरा ने द्वितीय स्थान व आर्य पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

संस्कृति नाटक में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने  द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

दूसरे दिन आयोजित की गई विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

ग्रुप डांस जनरल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान,आई.बी कॉलेज,पानीपत ने  द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हरियाणवी हिंदी स्किट में .ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने प्रथम, आई.बी.  कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय व दयाल सिंह महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो प्रकशन में डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने प्रथम आर्य पीजी कॉलेज ने द्वितीय व शहीद उधम सिंह महाविद्यालय मटक माजरी,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो नॉन प्रकशन में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम आई.बी.  कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

क्ले मॉडलिंग में पंडित चरणजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम आई.बी.  कॉलेज ,पानीपत द्वितीय व देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय,पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्टूनिंग में एस.डी पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, आई.बी कॉलेज,पानीपत द्वितीय व आर्य पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कॉलाज में गुरू नानक महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय,घरोंडा ने द्वितीय व पंडित चरणजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मेंहदी में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम,माता सुदंरी कन्या महाविद्यालय निसिंग ने द्वितीय व आर्य कन्या गुरूकुल महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

फॉक इंस्ट्रुमेंटल सोलो हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम, डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने द्वितीय व-आई.बी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं दूसरे दिन युवा महोत्सव के सांय कालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पानीपत सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सोनी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो.शुचिस्मिता व प्रमुख उद्योगपति व सामाजिक कार्यकर्ता पवन गर्ग ने शिरकत कर महोत्सव की शोभा बढाई।

पानीपत सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सोनी ने अपने संबोधन में  विद्यार्थियों को  संबोधित  करते  हुए कहा  कि विद्यार्थियों को गौतम बुद्ध से प्रेरणा  लेकर अपने  जीवन में  आगे बढना चाहिए। उन्होंने बुद्ध के चार आदि सत्यों की बात करते हुए बुद्ध के सिद्धांत अतो दीपो भव: के अर्थ को बताया की हमें अपना दीपक स्वयं बनने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि परेशानियां सभी के जीवन में आती हैं लेकिन हमें उन परेशानियों का सामना करते हुए उनका हल ढूंढ  कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।  

प्रो.शुचिस्मिता ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में वो जिस पद पर हैं उसमें वो विद्या र्थियों की सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास करती हैं। ऐसी समस्याओं को हल करने का विश्वास हमें अपने विद्यार्थी जीवन में ही प्राप्त करना चाहिए और यह विश्वास आता है मंच से। मंच एक ऐसा माध्यम है जो हमारे अंदर छिपे डर को बाहर निकालने का काम करता है।अत: विद्यार्थियों को अपने कॉलेज के समय हर प्रकार की गतिविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए।

आर्य कॉलेज में युवा महोत्सव के दूसरे दिन के सायं कालीन सत्र में भी प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

दूसरे दिन सायं कालीन  सत्र में आयोजित विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

रसिया ग्रुप डांस में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम,आई.बी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय व दयाल सिंह कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इंडियन आर्केस्ट्रा में आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, आई.बी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता संस्कृत में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय व दयाल सिंह महाविद्यालय करनाल और आर्य कन्या गुरुकुल,मोर माजरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वाद विवाद प्रतियोगिता के तर्क में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम,गणेश दास डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजूकेशन ने द्वितीय व आर्य कॉलेज,पानीपत और राजकीय महिला महाविद्यालय,घरोंडा ने संयुक्त रूप से ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वाद विवाद प्रतियोगिता के वितर्क में आर्य कॉलेज,पानीपत, के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने द्वितीय स्थान व पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वन एक्ट प्ले में आर्य कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल ने द्वितीय व आई.बी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम, एस.डी पीजी कॉलेज   पानीपत, ने द्वितीय स्थान व जीवन चानन महिला महाविद्यालय,असंध ने तृतीय स्थान  हासिल किया।

ग्रुप सोंग हरियाणवी में आर्य कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, द्वितीय स्थान् राजकीय महिला महाविद्यालय,करनाल व गुरू नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Comments