शिक्षा क्षेत्र से जुड़े 51 व्यक्ति सम्मानित
BOL PANIPAT , 8 सितंबर। शिक्षक सम्मान के मोहताज नहीं है उन्हें सम्मानित करना खुद को गौरवान्वित करना है। वक्त बदल रहा है। हम सब बदलाव के दौर में हैं। हमारा वे ऑफ लाइफ बदल रहा है। शिक्षा का दायरा भी बदलाव के दौर में है। यह बात लधु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कान्फ्रेंस हाल में समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से आयोजित शिक्षक अभिवादन कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुडडा ने कही। इस मौके पर उन्होंने अध्यापकों सहित 51 उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जो समय-समय पर शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में अहम् योगदान देते रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में अध्यापकों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहया।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुडडा ने कहा कि अध्यापक ही राष्ट्र निर्माता हैं व वे ही बच्चों की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की कमजोरियां क्या है उसे ताकत में कैसे बदलना है यही शिक्षक का कर्तव्य होता है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को यह सोचना चाहिये की जिन बच्चों को वे पढ़ा रहे हैं उनके बच्चों को भी कोई पढ़ा रहा है। देश का भविष्य हमारे हाथ में है अपने बच्चों को देखें तभी अध्यापक का दायित्व पूरा होगा।
कार्यक्रम में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां, सोनीपत के अधिष्ठाता शैक्षिक प्रो. साकेत विज ने बतौर मोटिवेशनल स्पीकर कहा कि बच्चा हर दिन क्लास में चैलेंज है आज शिक्षा में काफी बदलाव है जो हमने दसवीं कक्षा में पढ़ा था हर दिन बच्चों को चौथी कक्षा में वह पढ़ाया जाता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो मूल्य अध्यापकों का पहले था आज उस में काफी कमी आई है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अध्यापक चाहे तो बंजर भूमि पर फूल उगा सकते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ महेंद्र व अध्यापक सुशील ने सफलतापूर्वक किया। इस मौके पर डीपीसी सरोज बाल्यान, एपीसी रमेश चंद्र, राजेंद्र, ईश्वरचंद, डिप्टी डीपीसी रचना, वीडियो तकनीक संयोजक सागर के अलावा बीईओ मनीष गुप्ता, राजेश कुमार व राजेंद्र मौजूद थे। कार्यक्रम में एनएसक्यू एफ की तरफ से कौशल विकास के बारे में वीडियो भी दिखाया गया।

ये किए गए सम्मानित
अध्यापक बलराज, महेंद्र, अमित, प्रदीप, संदीप आदि प्रमुख रहे।
एबीआरसी
मीमांसा,अशोक चौहान, सीमा,अंजू बंसल, जोगिंदर राठी, अर्चना, राजेश, बबीता, हरीश, दीपिका, जसवीर, दीपिका,जसवीर, तुलिका, आरती।
बीआरपीएस
सुशील कुमार,सोनू कुमार, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, राजवीर सिंह, सुमन आदि।
एनएसक्यूएफ वोकेशनल टीचर
अध्यापक अंशु, प्रीति,अजय, अंजू, मुकेश, चंचल, सीमा, मनदीप, संजीव, पूनम, रजनी, विशाल, संदीप,प्रियंका, आसिफ मलिक आदि।
डीपीसी ऑफिस स्टाफ
सुशील कुमार, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, सागर, निर्मल, मीना, संदीप कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया।
केजीबीवी
अंजू, हिंदी टीचर, जसमीत कौर साइंस टीचर को सम्मानित किया गया।
म्यूजिक इंस्ट्रक्टर
भारत पोल, वीरेंद्र, रजत भट्ट को भी सम्मानित किया।

Comments