नववर्ष के उपलक्ष्य पर आई.बी.(पीजी) महाविद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : 01 जनवरी, 2025 को नववर्ष के पावन उपलक्ष्य पर आई.बी.(पीजी) महाविद्यालय में पूरे विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया , जिसमें प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उप-प्राचार्या डॉ शशि प्रभा एवं बाकि स्टाफ सदस्यों ने आहुति डाली .महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि नववर्ष पर हवन यज्ञ आयोजित कर मन व वातावरण को शुद्ध किया जाता है | वेदों में कहा गया हैं कि घर की सुख शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना के लिए हवन करना हिन्दू धर्म में प्रमुख कर्म माना जाता है. उन्होंने स्टाफ सदस्यों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व खेल के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी छात्र – छात्राओं की भागीदारी निश्चित करें. हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया | इस अवसर पर स्टाफ के सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग सदस्य उपस्थित रहे .

Comments