Tuesday, November 3, 2026
Newspaper and Magzine


हिन्दू नेता पर पंजाब पुलिस द्वारा चिट्टा रखने की साजिश रचने पर भगवंत मान सरकार बर्खास्त हो: वीरेश शांडिल्य

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at November 3, 2026 Tags: , , , ,

‘‘वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से देंगे अमित शाह के नाम ज्ञापन’’

BOL PANIPAT । एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिस तरह पंजाब पुलिस ने एक महंत पर चिट्टा रखकर उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश रची इससे पूरे देश में पंजाब सरकार ही नहीं पंजाब पुलिस भी बदनाम हुई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब में भगवंत मान सरकार को बर्खास्त किया जाए पंजाब में हिन्दू सुरक्षित नहीं है और जिस तरह पंजाब पुलिस ने हिन्दू नेता पर चिट्टा रखकर गिरफ्तारी दिखाई अगर सीसीटीवी कैमरे न होते तो पूरे पंजाब के हिन्दूओं को आम आदमी पार्टी बदनाम करती। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इससे पहले भी पंजाब पुलिस के दिलावर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह की मानव बंम बनकर हत्या कर चुके हैं और पंजाब पुलिस में ऐसी काली भेड़ों की कमी नहीं है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से पंजाब के राज्यपाल को मिलकर गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी क्योंकि आज पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी व पंजाब पुलिस के कर्मी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बनकर कानून व संविधान की धज्जियां उड़ा कर खाकी को पंजाब में ही नहीं पूरे देश में बदनाम कर रहे हैं लेकिन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया अब पंजाब में अराजकता फैलाने वाली और जंगल राज पैदा करने वाली आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों से लेकर हाईकोर्ट तक उनका संगठन लड़ाई लड़ेगा। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब में कट्टरपंथी भगवंत मान सरकार से मिलकर हिन्दू सिख भाई चारे में जहर घोलने की साजिश रच रहे हैं लेकिन भगवंत मान के मंसूबों को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया कामयाब नहीं होने देगा।

Comments


Leave a Reply