डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में आगामी दीपावली के उपलक्ष्य पर मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्निवल ‘दीपज्योति उत्सव’ का किया आयोजन
BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में 12 अक्टूबर 2025 को आगामी दीपावली के उपलक्ष्य पर मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम कार्निवल ‘दीपज्योति उत्सव’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मनोरंजनपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र द्वारा किया। इस ‘दीपज्योति उत्सव’ में अतिथिगण के रूप में अभिभावकों ने शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्निवल ‘दीपज्योति उत्सव’ का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को आंकना एवं मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा अधिक-से-अधिक स्वयं निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने का संदेश देना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को आंकने के लिए ‘टैलेंट शो’ का आयोजन किया जिसके अंतर्गत बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तदुपरांत स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘बेबी शो’ के माध्यम से ऐसा समा बांधा कि सबका मन मोह लिया। इसके अलावा समूह नृत्य के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गई। गुजराती गरबा (डांडिया नाइट) में रंगारंग प्रस्तुतियों के द्वारा प्रतिभागियों ने सभी का मन अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मिलकर स्वयं निर्मित गेम स्टॉल आयोजित की जिसमें-बास्केट दा बॉल स्टॉल, तंबोला, चक्र घुमाओ, टच मी नोट, पॉकेट दी क्वीन, हिट दा पिरामिड इत्यादि बुद्धिपरक एवं मनोरंजन युक्त गेम्स का लुत्फ उठाया। इसके उपरांत सभी ने ‘PUPPET SHOW’ का आनंद लिया जिसके अंतर्गत श्रीमान अनिल जी ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ (IGT) के प्रतिभागी रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अपनी हस्तकला से उन्होंने सबका मनमोह लिया। मिक्की माउस ने भी इनके साथ मिलकर बच्चों से बातचीत की और अपनी ओर आकर्षित किया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी अभिभावकों, बच्चों एवं अध्यापकों को आगामी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और स्वयं निर्मित वस्तुएँ एवं मिट्टी के दीप जलाकर दीपावली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि इन्हीं पहलुओं के बिना जीवन के सभी प्रयास व्यर्थ हैं। इस अवसर पर उन्होंने परमपिता परमात्मा से यही प्रार्थना की कि जिस प्रकार दीपावली पर चारों ओर प्रकाश-ही-प्रकाश होता है, उसी प्रकार सभी का जीवन प्रकाशमय, स्नेह से भरा हो। इस अवसर पर सभी बच्चे, अध्यापक एवं अभिभावक मौजूद रहें।

Comments