Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को कंप्यूटर के सॉफ्टवेर की जानकारी दी गई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी महाविद्यालय  में कंप्यूटर विभाग के द्वारा विद्यार्थियों के  लिए तीन दिवसीय हार्डवेयर  कार्यशाला “पी सी असेंबली” का आयोजन किया जा रहा है | 04 नवम्बर को  कार्यशाला का दूसरा दिवस था | इस कार्यशाला  के मुख्य प्रशिक्षक  भारत मेहता, असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ़ डी एम् आई टी सोलुशंस रहे | जिसमे विद्यार्थियों को कंप्यूटर के सॉफ्टवेर की जानकारी दी गई और प्रशिक्षक  भारत मेहता ने विद्यार्थियों को विंडोज और एम्.एस. ऑफिस इंस्टाल करना सिखाया | इसके साथ ही विंडोज इनस्टॉल करते समय ध्यान रखे जाने वाली बातों की जानकारी भी साँझा की | विद्यार्थियों से इंस्टालेशन से संबधित प्रश्न पूछे गए एवं उनकी शंकाओं को भी स्थान दिया गया | प्रशिक्षक  भारत मेहता ने बताया की  यह सिर्फ कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी के लिए है जो कंप्यूटर को कम या अधिक इस्तिमाल करते है | विद्यार्थियों ने उत्साह व जोश के साथ दूसरा दिन सम्पूर्ण किया | डिपार्टमेंट के सदस्य प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती , प्रो. दीप्ती जुनेजा, प्रो. नीतू, प्रो. रितु भारद्वाज, प्रो. मोहित, प्रो. करुणा, प्रो. प्रीती, प्रो. मिलन शर्मा , ललित एवम मनीष भी उपस्थित रहे |

Comments