आई.बी.महाविद्यालय में लोहड़ी के त्यौहार का आयोजन किया गया I
BOL PANIPAT : आई.बी.महाविद्यालय में आज स्टाफ मेंबर्स के द्वारा लोहड़ी के त्यौहार का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारम्भ महासचिव एल.एन. मिगलानी , परमवीर धींगरा, उपप्रधान आई. बी. एल एजुकेशनल सोसाइटी, युधिष्ठिर मिगलानी प्रबंधक आई. बी (एल) पब्लिक स्कूल, रमेश नागपाल, वरिष्ठ सदस्य प्रबंधन समिति प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक , उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान एवं समस्त स्टाफ मेंबर्स के द्वारा लोहड़ी की अग्नि को प्रज्वलित करके प्रारंभ किया I
महासचिव एल.एन. मिगलानी ने पूजा अर्चना के ततपश्चात छात्रो को शुभकामनाएँ संप्रेषित की तथा लोहड़ी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह त्यौहार हमारी परम्पराओं और संस्कृति को आने वाली भावी पीढ़ी को हस्तांतरित करता है |
डॉ शशि प्रभा मलिक ने बताया लोहड़ी में रबी की फसले कट कर घरों में आती हैं और उसका जश्न मनाया जाता हैं, किसानों का जीवन इन्ही फसलो के उत्पादन पर निर्भर करता हैं और जब किसी मौसम की फसल घरों में आती हैं | हर्षोल्लास से उत्सव मनाया जाता हैं I लोहड़ी पंजाबी और हरियाणवी लोग बहुत उल्लास से मनाते हैं , लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। इस समय रेवड़ी, मूंगफली, लावा आदि खाए जाते हैं। इस मौके पर छात्र- छात्राओं द्वारा पंजाबी नृत्य, गाने एवं लोहड़ी के महत्व पर विचार प्रस्तुत किये गए I इस अवसर पर सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहेI इसके उपरांत सभी को मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया I

Comments