Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


बुधवार को नगराधीश पानीपत करेंगी पांच दिवसीय शिविर के प्रतिभागियों को सम्मानित: गौरव राम करण, सचिव, रेडक्रॉस पानीपत।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 24, 2024 Tags: , , , ,

-एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में कर सकता है 4 बार रक्तदान: डा0 पूजा सिंघल, बी.टी.ओ.

BOL PANIPAT, 24 दिसम्बर। उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रेडक्रास सोसायटी डॉ0 विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व हरियाणा, राज्य शाखा, चण्डीगढ़ भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉ0 के महासचिव मुकेश अग्रवाल से प्राप्त निर्देशानुसार चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गौरव राम करण, सचिव, रेडक्रॉस की देखरेख में पी.एम. श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पानीपत के प्रांगण में किया जा रहा है। सचिव गौरव राम करण ने बताया कि रैडक्रास ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मिस टिनू, एच.सी.एस. नगराधीश, पानीपत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
शिविर निदेशक हरमेश चन्द ने बताया कि चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में पानीपत के 16 विद्यालयों से 100 से अधिक प्रतिभागियों को घरेलू गैस सिलेंडर के प्रयोग और आग से बचाव के उपायों, रक्तदान, कैरियर काउंसलिंग, डिजिटल फ्रॉड से बचाव बारे जानकारी, बच्चों के खान-पान व संतुलित आहार, पौधारोपण, महिलाओं के अधिकार, पॉक्सो एक्ट व सामाजिक सुरक्षा, बुर्जुगों की देखभाल, मोबाइल के उपयोग/दुरुपयोग, गृह परिचर्या, आपदा प्रबंधन इत्यादि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा बहुत  ही संजीदा जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक जा रहा है, ताकि बच्चों को सर्वांगीण विकास हो सके।

आर.सी.आई.टी निदेशक डा0 सोनू सिंह ने बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हमें अभी से अपने लक्ष्य का निर्धारण करना है। हमें पढ़ाई के साथ-2 अपनी पर्सनालिटी में भी सुधार लाना है, क्योंकि हमारे व्यक्तित्व का हमारे भविष्य पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। आज पढ़ाई के साथ-2 कंप्यूटर शिक्षा व अन्य टेक्निकल शिक्षा में भी प्रगाढ़ होना समय की जरूरत है।
फायर विभाग, पानीपत आये लीडिंग फायर मैन रामधारी शर्मा, फायर मैन नरेश कुमार, लख्मी चन्द, संजीव कुमार ने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुये कहा कि हमें आपदा के समय घबराना नहीं चाहिये। उन्होंने घर में होने वाली आग के कारणों व बचाव पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर में यदि आग लग जाती है, तुरंत घर के सभी बिजली के उपकरण बंद कर दें तथा पानी का प्रयोग की बजाय गीला कपड़ा डालकर या मिट्टी से आग को काबू करने का प्रयास करें। उन्होंने प्रतिभागियों को डेमो करके भी दिखाया, जिसमें टीचर व विद्यार्थियों ने करके भी देखा। सभी ने प्रैक्टिकल को बहुत सराहा।
शिविर के चौथे दिन डा0 पूजा सिंघल, रक्त बैंक अधिकारी, रेडक्रॉस पानीपत ने जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी भी बीमार या जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में 4 बार यदि 90 दिन के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है, जिसकी उम्र 18 साल से  65 साल के बीच में है, हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 से अधिक है और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित ना हो तो रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान से पूर्व व बाद में अच्छा आहार लेना चाहिये। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों की संगीत प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी-2 कला का उमदा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विघार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।  
शिविर में आये जे.आर. सी. काउंसलर भारती ने बच्चों को शारीरिक शिक्षा, मोनिका ने अच्छी आदतें, अनिल कुमार ने आलस्य के नुकसान, विलसन ने कठिन परिश्रम के लाभ, राजबीर ने घर में पौधारोपण बारे विद्यार्थियों को जागरूक किया। सभी कांउसलर ने रेडक्रॉस द्वारा कराई जा रही गतिविधियों की प्रंशसा करते हुये कहा कि रैडक्रास द्वारा स्कूल व कालेज स्तर पर रेडक्रॉस विंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा से जुड़ने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-2 रैडक्रास द्वारा शिविर में प्रतिभागियों के लिये सभी सुविधाएं जैसे अच्छे प्रशिक्षकों की उपलब्धता, जलपान व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं, इस दौरान विक्रम सहरावत, बी.आर.सी. विशेष तौर पर उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर शिविर निदेशक हरमेश चन्द, मीना कुमारी, जे.आर.सी. कांउसलर शक्ति ंिसह, नीलम शर्मा, विलसन, मुकेश कुमारी, मोनिका, भारती रानी इत्यािद ने अतिथियों का शिविर में पधारने पर धन्यवाद किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के कर्मचारियों प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, गुरप्रीत कौर, जसमेर, सुशीला, सन्तोष, राधा इत्यादि ने अपनी सेवाएं दी और सभी स्कूलों के जूनियर रेडक्रॉस कांउसलर मौजूद रहे।

Comments