अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू।
BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की मंगलवार की साय उनकी टीम ने कुटानी रोड से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान आकाश निवासी राम नगर पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 20 दिन पहले आगरा यूपी में एक युवक से साढ़े 3 हजार रूपये में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।
गहनता से पुछताछ करने व असला तस्कर के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी आकाश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया मंगलवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक कुटानी की और से पैदल-पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध देसी पिस्तौल होने की संम्भावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत कुटानी रोड बिजली पावर हाऊस के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात पुलिस टीम को एक युवक कुटानी की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्यवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पुछताछ में अपनी पहचान आकाश पुत्र मुकेश निवासी राम नगर पानीपत के रूप में बताई।

Comments