सीआईए थ्री पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT , 13 जुलाई : सीआईए थ्री पुलिस पुलिस टीम ने थाना सनौली क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान राणा माजरा निवासी जब्बार के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम शनिवार शाम को गश्त के दौरान पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे पर थाना सनौली क्षेत्र में थी। तभी गुप्त सूचना मिली की राणा माजरा निवासी जब्बार मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। जब्बार बगैर नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक पर मादक पदार्थ लेकर तामशाबाद बंधा की ओर से पानीपत की तरफ जाएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत लाल मंदिर के सामने तामशाबाद बंधा की और जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पश्चात तामशाबाद बंधा की और से एक युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नाका पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की उसने अपनी पहचान जब्बार पुत्र जिंदा निवासी राणा माजरा के रूप में बताई।
नियमानुसार पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तहसीलदार इसराना नरेंद्र सिंह दलाल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 25 ग्राम पाया गया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 15/20 दिन पहले यूपी के शामली में एक युवक से 35 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। बची 25 ग्राम हेरोइन लेकर शनिवार को पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को आरोपी जब्बार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर को काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments