चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार. घर व दुकानों में चोरी की 13 व बाइक चोरी की 2 का खुलासा.
–चोरीशुदा सोने की 1 अंगुठी, 1 चेन, 1 जोड़ी टॉप्स, चांदी की 1 जोड़ी चुटकी, 1 जोड़ी पाजेब, 15 मोबाइल फोन, 2 गैस सिलेंडर, 2 एलडीसी व 2 बाइक बरामद.
PANIPAT AAJKAL : 07 मार्च 2024, सीआईए थ्री टीम ने पुलिस अधीक्षक अजित सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के दो आरोपियों को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास से काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपियों से बाइक चोरी सहित घर व दुकानों में चोरी 15 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान विक्की उर्फ करंट निवासी कश्यप कॉलोनी व विशाल उर्फ बिल्ला निवासी बतरा कॉलानी के रूप में हुई।
जेल से बेल पर छूटने के बाद साढे 3 महीने में चोरी 15 वारदातों का अंजाम दिया
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है, और दोनों नशा करने के आदी है। दोनों आरोपी चोरी के मामले में जेल में बंद थे। आरोपी विक्की नवम्बर 2023 में व आरोपी विशाल अगस्त महीने में जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने जेल से बेल पर बाहर आने के बाद अपनी नशे की पूर्ति के लिए मिलकर साढ़े 3 महीने में एकाएक कर घर व दुकान में चोरी की 13 व बाइक चोरी की 2 वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सोने की 1 अंगुठी, 1 चेन, 1 जोड़ी टॉप्स, चांदी की 1 जोड़ी चुटकी, 1 जोड़ी पाजेब, 15 मोबाइल फोन, 2 गैस सिलेंडर, 2 एलडीसी व 2 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विक्की उर्फ करंट पुत्र राजबीर निवासी कश्यप कॉलोनी व विशाल उर्फ बिला पुत्र अंजनी निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 7 फरवरी की रात मुखिजा कॉलोनी में शिव मंदिर में पुजारी के कमरे से सोने के कुंडल, अंगुठी, चेन व चांदी की पायल, चुटकी व 4 मोबाइल फोन, एक टेब व 13500 रूपये कैश चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में पुजारी रामनिवास निवासी न्यू मुखिजा कालोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात के अतिरिक्त पानीपत में अलग अलग स्थान पर घर व दुकानों में चोरी की 12 व बाइक चोरी की 2 वारदातों का अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना पुराना औद्योगिक, थाना माडल टाउन, थाना किला, थाना सेक्टर 13/17, व थाना इसराना में अभियोग दर्ज है।
आरोपियों से चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
1. 7 फरवरी की रात मुखिजा कॉलोनी में शिव मंदिर में पुजारी के कमरे से सोने के कुंडल, अंगुठी, चेन, चांदी की पायल, चुटकी, 4 मोबाइल फोन, 1 टेब व 13500 रूपये की नगदी चोरी की। थाना माडल टाउन में पुजारी रामनिवास की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
2. 23 दिसम्बर की रात कश्यप कॉलोनी में रामदिया के मकान से एक एलईडी व 7800 रूपये चोरी किये। थाना पुराना औद्योगिक में रामदिया की शिकायत अभियोग दर्ज है।
3. 3 जनवरी की रात डाहर गांव के नजदीक गुप्ता मिल के पास दुकान से 2 गैस सिलेंडर, गल्ला चोरी किया। थाना इसराना में इंद्र निवासी डाहर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
4. 3 जनवरी की रात सैनी कॉलोनी में ललीता पत्नी मुकेश के घर से सोने की 1 जोड़ी बाली, 1 मंगलशुत्र व चांदी की 1 जोड़ी पाजेब व 800 रूपये चोरी किये। थाना पुराना औद्योगिक में ललीता की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
5. 16 जनवरी की रात विद्यानंद कॉलोनी में बिनिता पत्नी दयाराम के किराये के कमरे से 20 हजार रूपये चोरी किये। थाना चांदनी बाग में बिनिता की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
6. 17 जनवरी की रात कुलदीप नगर में अनिल के मकान से 1 फराटा पंखा, 1 गैस सिलेंडर, 1 कैमरा, चांदी की 1 जोड़ी पायल, 1 बुफर, रसोई के बर्तन व 5500 रूपये की नगदी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में अनिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
7. 24 जनवरी की रात सौंधापुर में मंजू देवी पत्नी बजरंग के घर से इलेक्ट्रीक स्कूटी का चार्जर व टुल चोरी किया। थाना पुराना औद्योगिक में मंजू देवी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
8. 1 फरवरी की रात गंगाराम कॉलोनी में मुस्कान पत्नी सलीम के मकान से चांदी के झुमके, लॉकेट, गैस सिलेंडर, फराटा पंखा, 4 पतीले व 3 कंबल चोरी किये। थाना पुराना औद्योगिक में मुस्कान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
9. 8 फरवरी की रात आठ मरला कॉलोनी में देवेंद्र सिंह के मकान से पर्स व बैग चोरी किया। पर्स में 5 हजार रूपये, आधार कार्ड, वोटर कार्ड लाईसेंस, डेबिट व क्रेडिट कार्ड व बैग में जरूरी दस्तावेज थे। थाना माडल टाउन में देवेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
10. 10 फरवरी की रात हनुमान कॉलोनी में बृजेश के मकान से चांदी की 1 जोड़ी पाजेब व 2 हजार रूपये चोरी किये। थाना किला में बृजेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
11. 12 फरवरी की रात थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत हर्ष पब्लिक स्कूल से 2 पंखे, 1 इनवर्टर व बिजली फिटींग की तार चारी की। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में स्कूल की प्राधानाचार्य चंद्रकला की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
12. 18 फरवरी की रात देवनगर में चिकन कॉर्नर दुकान से 1 गैस सिलेंडर, बर्तन व 7500 रूपये चोरी किये। थाना पुराना औद्योगिक में जमशेद निवासी अजीजुल्लापुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
13. 22 फरवरी की रात ज्योति कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटींग की तार चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में विनोद निवासी विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
14. 28 दिसम्बर को बलजीत नगर में हैण्डलुम फैक्टरी के बाहर से सुरेश निवासी मोहाली की बजाज सीटी बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में सुरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
15. 19 फरवरी को घूपसिंह नगर में गली नंबर 7 मंदिर के पास से बिजली विभाग के कर्मचारी दीपक निवासी चांदनी बाग की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में दीपक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments