Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


परिवार पहचान के लिए प्रत्येक गांवों में लगाए जाएंगे एक-दिवसीय शिविर: ए.डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 20, 2023 Tags: , , , , ,

दिव्यांगोंं के रजिस्ट्रेशन एवं प्रमाण-पत्र बनाने हेतू ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर: ए.डी.सी.

BOL PANIPAT , 20 फरवरी।पानीपत, 20 फरवरी। ए.डी.सी. वीना हुड्डïा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर सभागार में जिला के सभी खण्डों के पंचायत समिति सदस्यों एवं शहरी क्षेत्र के निगम पार्षदों सहित क्रिड विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 23 फरवरी से 26 फरवरी तक जिला के सभी गांवों मे परिवार पहचान पत्र संबंधी समस्याओं के निवारण हेतू एक-दिवसीय शिविर लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में दिव्यागों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रमाण पत्रो हेतू खण्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ए.डी.सी. वीना हुड्डा ने पंचायत समिति सदस्यों एवं  उपस्थित निगम पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सब भी अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में लोगों को इन शिविरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि अधिकतर लोगों को इन शिविरों को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर दस साल पुराने आधार कार्ड भी अपडेट किए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्य तथा शहरी क्षेत्र में निगम पार्षद इस कार्य में अपना सहयोग अवश्य दें।

दिव्यांग स्वावलंबन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाए

इस अवसर पर सी.एम.ओ. डॉ. जंयत अहूजा ने कहा कि खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले दिव्यांगों का स्वावलंबन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए लगने वाले शिविर में 3 साल पुराने दिव्यांग प्रमाण-पत्र को रिन्यू किया जाएगा। दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए दिव्यांग को फैमली आइडी, आधार कार्ड सहित दिव्यांगता कि साथ स्वयं का फोटो लेकर आना होगा। उन्होंने दिव्यांगों से आह्वïान करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सैंटर  या अपने मोबाईल फोन से भी स्वावलंबन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतू लगने वाले शिविरों में चिरायु कार्ड से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

इस प्रकार रहेगी शिविरों की समय-सारणी

मडलौडा खण्ड में 23 फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक परिवार पहचान-पत्र, चिरायु कार्ड तथा आधार कार्ड अपडेट को लेकर सभी गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में दिव्यांग प्रमाण-पत्र हेतू मडलौडा खण्ड में दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खण्ड कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसराना खण्ड में 23 फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक परिवार पहचान-पत्र, चिरायु कार्ड तथा आधार कार्ड अपडेट को लेकर सभी गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में दिव्यांग प्रमाण-पत्र हेतू इसराना खण्ड में प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खण्ड कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा।
समालखा खण्ड व नगर पालिका क्षेत्र में 24 फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक परिवार पहचान-पत्र, चिरायु कार्ड तथा आधार कार्ड अपडेट को लेकर सभी गांवों व वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में दिव्यांग प्रमाण-पत्र हेतू समालखा खण्ड में प्रात: 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक खण्ड कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा।
बापौली खण्ड में 25 फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक परिवार पहचान-पत्र, चिरायु कार्ड तथा आधार कार्ड अपडेट को लेकर सभी गांवों व वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में दिव्यांग प्रमाण-पत्र हेतू बापौली खण्ड में प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खण्ड कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा।
सनौली खण्ड में 25 फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक परिवार पहचान-पत्र, चिरायु कार्ड तथा आधार कार्ड अपडेट को लेकर सभी गांवों व वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में दिव्यांग प्रमाण-पत्र हेतू सनौली खण्ड में दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सनौली खुर्द में शिविर आयोजित किया जाएगा।
पानीपत ब्लॉक के सभी गांवों एवं नगर-निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में 26 फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक परिवार पहचान-पत्र, चिरायु कार्ड तथा आधार कार्ड अपडेट को लेकर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में पानीपत ब्लॉक के सभी गांवों तथा निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए दिव्यांग प्रमाण-पत्र हेतू सिविल अस्पताल में प्रात: 9:30 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक लेकर शिविर आयोजित किया जाएगा।

Comments