Tuesday, October 27, 2026
Newspaper and Magzine




By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 7, 2022 Tags: , , , ,

शिवाजी स्टेडियम में होगा 5 जुलाई से 14 जुलाई तक 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला (नृत्य एवं संगीत) का आयोजन

BOL PANIPAT , 7 जुलाई। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सहयोग से 5 जुलाई से 14 जुलाई तक 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला (नृत्य एवं संगीत) का आयोजन शिवाजी स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमें 50 युवा, युवतियों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह के नृत्य एवं संगीत की कार्यशाला के कार्यक्रमों से आज कल के युवा एवं युवतियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है तथा बच्चों को कुछ सिखने का मौका मिलता है। इस मौके पर वाईसीओ जोगिन्द्र कुमार, नृत्य कलाकार बोबी कुमार, संगीत कलाकार अनिल कुमार, एथलैटिक्स प्रशिक्षक महीपाल, ताईक्वांडों प्रशिक्षक पूनम सिंह आदि  मौजूद रहें।

Comments