Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ब्यूटी स्किल कोर्स के तहत एक दिवसीय हेयरस्टाइल वर्कशॉप का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 7, 2022 Tags: , , , ,

कार्यशाला का शीर्षक : ‘हेयर स्टाइल’ : आपका व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास नई दिल्ली ए.एम हेयर क्राफ्ट से प्रशिक्षक हेयर ट्रेनेरो ने छात्राओं को सिखाए हेयर स्टाइलिंग के गुर

स्टाइलिश हेयर स्टाइल Personality में लगाते चार चांद : डॉ मोनिका खुराना अच्छे हेयर स्टाइल से बढ़ता है आत्मविश्वास : राहुल सिंह

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ब्यूटी स्किल कोर्स के तहत एक दिवसीय ‘हेयर स्टाइल वर्कशॉप’ आयोजित की गई. जिसमें छात्राओं को स्टाइलिश हेयर स्टाइल के बारे में जानकारी दी गई और नए नए हेयर स्टाइल सिखाए गए. दिल्ली से आए हेयर स्टाइलिस्ट राहुल सिंह और साहिल चहल ने छात्राओं को हेयर स्टाइल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हेयर स्टाइल आपके पूरे व्यक्तित्व को बदल देते हैं. एक अच्छे हेयर स्टाइल न सिर्फ आपके लुक को बढ़ाती है बल्कि इससे आत्मविश्वास पर भी काफी असर पड़ता है. बालों की लंबाई से लेकर उन्हें स्टाइल करने का तरीका बहुत कुछ तय करता है. हेयर स्टाइलिस्ट के मुताबिक एक ही हेयर स्टाइल हर मौके पर नहीं अपनाना चाहिए. शादी और किसी अन्य कार्यक्रम में आप अलग लुक अपना सकते हैं कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में चलाए जा रहे ब्यूटी एवं वैलनेस स्किल कोर्स की संयोजक डॉ मोनिका खुराना ने बताया कि इस तरह के स्किल कोर्स छात्र छात्राओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में बहुत मददगार है. इस तरह के कोर्स इसमें जब एक बार आप दक्षता हासिल कर लेते हैं तो आप आसानी से अपने खुद के व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं.

डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि बदलते वक्त और मल्टीटास्किंग के इस समय में अगर कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स सीख लिय जाए तो इससे लाभ भी मिलता है व रोजगार भी. आजकल युवाओं में स्टाइलिश हेयर स्टाइल का क्रेज बढ़ता जा रहा है. हेयर स्टाइलिस्ट कैसे बने इस कैरियर की पूरी जानकारी छात्राओं को इस वर्कशॉप में दी गई. इस कोर्स की ट्रेनर मिस नेहा ने कहा कि हेयर स्टाइल पर आधारित कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी गति से देश-विदेश में तेजी से फैल रहा है. डॉ मोनिका खुराना ने बताया कि महाविद्यालय में ब्यूटी कोर्स के लिए अलग से एक प्रयोगशाला स्थापित की है. इसे मेकअप व हेयर स्टाइलिंग आदि से संबंधित उपकरणों व अन्य आवश्यकताओं से सुसज्जित किया गया है. महाविद्यालय में गत 1
वर्ष से ब्यूटी एवं वैलनेस के क्षेत्र में स्किल कोर्स चलाया जा रहा है. जिसमें बेसिक कोर्स में अब तक 150 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है. डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि अन्य संस्थाओं से भी यदि छात्राएं इस कोर्स में रुचि रखती है तो उनसे संपर्क कर सकती .है यह कोर्स बिना किसी विशेष निवेश के छात्राओं को सम्मान से कमाई करने का अवसर प्रदान करता है. ब्राइडल मेकअप व हेयर स्टाइलिंग अपने आप में आज एक व्यवसाय व रोजगार का एक बड़ा क्षेत्र है और तेज गति से इस क्षेत्र में निरंतर संभावनाएं विस्तृत हो रही है. डॉ मोनिका ने इस अवसर पर प्राचार्य व प्रबंधन को ब्यूटी स्किल कोर्स के लिए प्रयोगशाला हेतु वित्तीय सहायता के लिए धन्यवाद किया. इस कार्यक्रम में 100 छात्राओं ने भाग लिया.
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो. गीता प्रुथी, डॉ भारती गुप्ता, प्रो. सुषमा व डॉ दीपा वर्मा आदि उपस्थित रहे.

Comments