Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


नेहरू युवा केन्द्र द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र की जिला अधिकारी स्नेहलता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला नेहरू युवा केन्द्र द्वारा बापौली के पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्ेश्य युवा पीढ़ी को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के तहत युवाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता व सकारात्मक भावना लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के तहत राज्य व केंद्र  सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच मे पहुंचाना है व आज के युवा में सकारात्मक भावना लाकर बेहतर भविष्य का निर्माण करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार व स्वास्थ्य  कार्यकर्ता रोहतास और राजकीय स्कूल बापौली से अजय शर्मा और सतीश उपस्थित रहें।

Comments