Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


कृषि मशीनों पर अनुदान के लिए 18 अप्रैल से आगामी 20 मई तक आनलाईन आवेदन किए जा रहे है

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 11, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 11 मई। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कृषि मशीनों पर स्कीम व विभिन्न स्कीमों के तहत कृषि यन्त्रों जैसे काटन स्पीड ड्रील, टैक्ट्रर माउंटड स्प्रै पम्प, डायरेक्ट सीड राईस मशीन जीरी बोने की मशीन, टैक्ट्रर माउंटिड रोटरी विडर, पावर टिलर, ब्रिक्वेट मेकिंग मशीन, रिपर बाईन्डर, मेज प्लांटर, मेज थै्रसर, न्यूमेटिक प्लांटर पर अनुदान के लिए 18 अप्रैल से आगामी 20 मई तक आनलाईन आवेदन किए जा रहे है।

उन्होनें बताया कि व्यक्तिगत किसान आवेदन करने के लिए सभी दस्तावेज जैसे परिवार पहचान पत्र, टैक्ट्रर की आरसी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता का विवरण, बुकिंग राशि व जमीन का विवरण, अनुसूचित जाति से संबंधित किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। व्यक्तिगत किसान द्वारा अधिक तीन यन्त्रों पर आवेदन किया जा सकता है। अनुदान का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

सहायक कृषि अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि आवेदन करते समय किसानों को 2.0 लाख रूपये से कम अनुदान वाले कृषि यन्त्रों के लिए 2500 रूपये तथा 2.50 लाख या इससे अधिक रूपये के कृषि यन्त्रों पर 5 हजार रूपये टोकन मनी के रूप में जमा करवाने होंगे तथा अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक व सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय पानीपत नई अनाज मंडी में सम्पर्क कर सकते है।

Comments