Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


बाल भवन के मंच का संचालन कर अधिकारियों और बच्चो का दिल जीत रही ज्योति डागर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 16, 2024 Tags: , , , ,

बोल पानीपत ( प्रदीप रेढू ) पानीपत बाल भवन में चल रहे बाल दिवस कार्यक्रम में पहली बार मंच का संचालन कर रही शिक्षिका ज्योति डागर अधिकारियों के साथ साथ बच्चो का भी दिल जीत रही। ज्योति डागर प्रोफेशन से टीचर है जो कि दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत रिफाइनरी में शिक्षिका है। ज्योति डागर हिंदी इंग्लिश व अन्य भाषाओं में मंच पर संचालन कर बाल भवन के अधिकारियों और कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों का दिल जीत रही है। यहां तक की जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ज्योति डागर की काफी प्रशंसा कर चुकी है। वही प्रतियोगिता के दौरान ज्योति डागर अपने कुशल संचालन के जरिये बच्चो को खूब मनोरंजन करती है और बीच बीच मे बच्चो को मोटिवेट कर उनकी हौसलाफजाई करती है। ज्योति डागर के बारे में जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि ज्योति एक कुशल वक्ता है और जब से ज्योति बाल भवन से जुड़ी है तब से कार्यक्रम का माहौल है अलग बना दिया।

Comments