प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं : उपायुक्त
BOL PANIPAT : 6 नवम्बर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे प्रदूषण फैलने का अंदेशा हो।
उन्होंने आमजन से अपील की कि दीपावली पर साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। घर के बच्चों और बुजुर्गो का भी विशेष रूप से ख्याल रखें उनकी देखभाल करें।
उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने आशा व्यक्त की कि दीपों का ये त्यौहार दीपावली सबके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। दीपावली दीपों का त्यौहार है इसलिए दीप जलाकर उजियारा फैलाएं ताकि चंहु ओर इसका प्रकाश फैले।

Comments