वर्ष 2023-24 के लिए मादक एवं नशीले पदार्थो की रोकथाम के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए राज्य पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित.
BOL PANIPAT , 23 नवम्बर। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण अंत्योदय सेवा विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मादक एवं नशीले पदार्थो की रोकथाम के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे जोकि ऑनलाइन 30 नवम्बर तक जमा किए जा सकते हैं।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए सभी सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्थान/नशामुक्ति केन्द्र को केवल आधिकारिक वैबसाईट अवार्डडॉटसोशलजस्टिसएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से आवेदन जमा करवाना आवश्यक है। विभाग द्वारा ऑफलाईन आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा।

Comments