कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किया जाएगा ऑनलाइन ड्रा
BOL PANIPAT , 25 सितम्बर। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के प्रोत्साहन हेतु कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2023.24 के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए विभागीय पोर्टल पर विगत 22 अगस्त 2023 तक आवेदन स्वीकार किये गए थे। जिसमें मुख्यालय द्वारा जिला पानीपत में कुल 560 कृषि यंत्रों का लक्ष्य दिया गया था। योजना के दिशानिर्देशानुसार अनुसूचित जाति के सभी आवेदनकर्ता किसानों के 23 आवेदनों को स्वीकार कर लिया गया है।
उप कृषि निदेशक डॉ आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि जिन कृषि यंत्रों में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं उनमें से लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से एनआईसी कार्यालय द्वारा दिनांक 27 सितम्बर को दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय में प्रथम तल पर किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि दस्तावेजो में किसी प्रकार की कोई कमी अथवा गलत जानकारी पाए जाने पर संबंधित किसान अनुदान के पात्र नही होगे। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालयए पानीपत व सहायक कृषि अभियन्ता पानीपत के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Comments