राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के 11 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों के अंदर छिपी हुई कला को बाहर ला सकते हैं .
इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तो बढ़ता है | साथ में बौद्धिकता का विकास भी होता है | प्रतियोगिता के अंत में डॉ. मधु शर्मा एवं प्रो. नीलम दहिया के द्वारा परिणाम घोषित किया गया |
जिसमें विनीता आई.बी पीजी कॉलेज प्रथम, रेशमी आई.बी पीजी कॉलेज द्वितीय, एवं सोनम आई.बी पीजी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे | प्रतियोगिता का संचालन प्रो.काजल द्वारा किया गया | इस मौके पर डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. विनय वाधवा, प्रो. शीला मलिक, प्रो. रेखा, प्रो. मंजू, प्रो. स्माइली, प्रो. शिल्पा, प्रो. पूजा, प्रो. सुमन मलिक , प्रो.मंजली, प्रो. नीतू मौजूद रहे |

Comments