Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ब्रिटिश  टेलीकॉम द्वारा आनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव  का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at February 15, 2023 Tags: , , , , ,

आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने आनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव में पंजीकरण किया

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  प्लेसमेंट गाइडेंस इकाई एवं मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रिटिश  टेलीकॉम द्वारा आनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव  का आयोजन किया गया जिसमें अंतिम वर्ष के  42 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया ।कार्यक्रम  का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने  कहा कि हर युवा का सपना होता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे अच्छी नौकरी मिले और सपनों को सच करने के लिए सच्ची  लगन, धैर्य और मेहनत की आवश्यकता होती है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि पहले अपने लक्ष्य का चयन करें और फिर लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करें। प्लेसमेंट सेल के द्वारा  समय समय पर विभिन्न गतिविधियों  को आयोजित करके  विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने  का प्रयास किया जाता है|
इस अवसर पर प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. अर्पणा गर्ग ने विद्यार्थियों को सम्बोधित  करते हुए कहा  कि जिन्हें सिर्फ सपने देखना अच्छा लगता है, उन्हें रात छोटी लगती है, वहीं जिन्हे कठिन परिश्रम करते हुए अपने सपनों को पूरा करना अच्छा लगता है, उन्हें पूरा दिन भी छोटा पड़ता है। हमने विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए  मेधा लर्निंग फाउंडेशन के साथ  विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए है जिसमें  पब्लिक स्पीकिंग जैसी महत्त्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाती हैं । इस ड्राइव में  ब्रिटिश  टेलीकॉम  द्वारा ट्रेनी एसोसिएट  पद  के लिए 2.3 लाख  सालाना  पैकेज ऑफर किया गया।  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्लेसमेंट एवं कैरियर गाइडेंस इकाई के सदस्य प्रो.पवन, प्रो. माधवी, प्रो भावना , मेधा टीम से श्री पीयूष, विवेक और शाहिद ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments