Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका में शूटिंग रेंज का हुआ उद्घाटन.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 4, 2024

BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन कर गन शूटिंग खेल का शुभारंभ किया गया । यह आस-पास के क्षेत्र में लगभग पहली शूटिंग रेंज है जो की 10 मीटर की है । इसकी शुरुआत सुरभि, कृतिका, प्रिंस व अभिभावक गण ने रिबन काटकर की । कृतिका जो की 10 मीटर पिस्टल, सुरभि व प्रिंस जो की 10 मीटर राइफल शूटिंग में पदक लेते हैं । उन्होंने क्रियात्मक तरीके से कर के दिखाया है ।

हाल ही में चल रहे जिला स्तरीय खेलों में सुरभि ने गोल्ड मेडल, कृतिका ने रजत, प्रिंस ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय खेलों में अपना स्थान पक्का किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों की खूब सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने खेलों का महत्व बताते हुए विद्यालय के मेधावी छात्रों के बारे में बता अन्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया । 

प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को खेलों के महत्व को बताते हुए भविष्य में लगातार अपने स्थान को बनाए रखने और अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया ।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, अभिभावक गण, शहर के जाने-माने मीडिया प्रभारी, कोच मोहित, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments