Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा सरकार के आम बजट 2025 को लेकर ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 10, 2025 Tags: , , , , ,

-कोई भी व्यक्ति बजट को लेकर दे सकते हैं अपने सुझाव

BOL PANIPAT , 10 जनवरी। हरियाणा सरकार द्वारा आम बजट 2025 को लेकर ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। कोई भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा सरकार के आम बजट को लेकर अपने सुझाव दे सकता है। डीसी डाक्टर विरेद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार द्वारा बजट में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के लिए इस बार नई पहल की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बजट को लेकर वित्त विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दे सकेगा।
डीसी ने बताया कि सुझाव के लिए बाकायदा क्षेत्रवार जरूरतों के अनुसार आर्थिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सामाजिक तीन प्रमुख श्रेणियां बनाई गई हैं। इनके तहत सामाजिक कल्याण, पुलिस, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल हेल्थ एवं रिसर्च, महिला एवं बाल विकास आदि विषयों पर नागरिक द्वारा सुझाव दिए जा सकेंगे।

ऐसे दिए जा सकते सुझाव:

हरियाणा सरकार के आम बजट 2025 को लेकर सुझाव देने के लिए वित्त विभाग की साइट एचटीटीपीएस://एफआईएनएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन/ पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा सीधे एचटीटीपीएस://बीएएमएसहरियाणाडॉटएनआईसीडॉटइन/बीएसडॉटएएसपीएक्स यूआरएल पर जाकर भी सुझाव दिया जा सकता है। निर्धारित कॉलम में अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। ओटीपी सत्यापन होने पर आपको आर्थिक क्षेत्र की तीन श्रेणियों में से किसी एक का चयन कर सब कैटेगरी भी चुननी होगी। इसके बाद आप निर्धारित बॉक्स में 100 शब्दों के अंदर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं।

Comments