दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत जिले में शांति और कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए जिलाधीश सुशील सारवान ने डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
BOL PANIPAT , 4 अक्तुबर। जिलाधीश सुशील सारवान ने दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत जिले में शांति और कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) व 23 (2) के तहत आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेशानुसार एचएसएमबी के कार्यकारी अभियंता विनय रावल व एसएचओ पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन को पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन क्षेत्र में, पीएचइडी डिवीजन-2 के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा व एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी को पुलिस स्टेशन सिटी में, एचएसपीसीबी के एसडीओ प्रदीप सिंह व एसएचओ पुलिस स्टेशन सैक्टर-29 को पुलिस स्टेशन सैक्टर-29 क्षेत्र में, यूएचबीवीएन सनौली रोड के एसडीओ मनोज कुण्डु व एसएचओ पुलिस स्टेशन चांदनी बाग को पुलिस स्टेशन चांदनी बाग क्षेत्र में, सहायक निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य डीपी सिंह व एसएचओ पुलिस स्टेशन सदर को पुलिस स्टेशन सदर में, यूएचबीवीएन सिटी के एसडीओ अनील श्योकंद व एसएचओ पुलिस स्टेशन किला को पुलिस स्टेशन किला क्षेत्र में,एटीपी नवीन व एसएचओ पुलिस स्टेशन सैक्टर 13-17 को पुलिस स्टेशन सैक्टर 13-17 क्षेत्र में, तहसील कल्याण अधिकारी होशियार सिंह व एसएचओ पुलिस स्टेशन समालखा को पुलिस स्टेशन समालखा क्षेत्र में डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
इसी प्रकार पंचायती राज सनौली के एसडीओ राज कुमार व एसएचओ पुलिस स्टेशन सनौली को पुलिस स्टेशन सनौली क्षेत्र में, पंचायती राज बापौली के एसडीओ अनील कुमार व एसएचओ पुलिस स्टेशन बापौली को पुलिस स्टेशन बापौली में, पीडब्ल्यूडी(मेक.) के एसडीओ दलजीत सिंह व एसएचओ पुलिस स्टेशन मडलौडा को पुलिस स्टेशन मडलौडा क्षेत्र में, जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुड्ïडा व एसएचओ पुलिस स्टेशन ट्रैफिक बाबरपुर को पुलिस स्टेशन ट्रेफिक बाबरपुर क्षेत्र में, एफएफडीए के सीईओ यशपाल सेतिया व एसएचओ पुलिस स्टेशन ओल्ड इंडस्ट्री एरिया को पुलिस स्टेशन ओल्ड इंडस्ट्री एरिया में, सहायक श्रमायुक्त एस.एन. शर्मा व एसएचओ पुलिस स्टेशन तहसील कैम्प को पुलिस स्टेशन तहसील कैम्प क्षेत्र में तथा जल सेवाएं डिवीजन पानीपत के एसडीओ धुर्व साशवत व एसएचओ जीआरपी को पुलिस स्टेशन जीआरपी क्षेत्र में डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। एसडीएम पानीपत व समालखा अपने-अपने क्षेत्र के ओवरआल इन्चार्ज होंगे।

Comments