Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


अच्छा प्रवक्ता ही अच्छा नेता बन सकता है: राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पीसीसी अकादमी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य था राजनीति की पाठशाला इस मौके पर अकादमी के निदेशक राजीव परुथी ने इस सेमिनार को संबोधित किया राजीव परुथी ने कहा आज की युवा पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए परंतु आने के साथ-साथ ज्ञान का होना बहुत जरूरी है हमें अपने इतिहास के बारे में पता होना चाहिए राजीव के अनुसार हमारा इतिहास ही हमें बताता है किस तरह से किसने कितना बलिदान दिया एवं छोटे से समूह कैसे बड़े समूह बन जाते हैं मौके पर बच्चों ने काफी सवाल पूछे बच्चों के जवाब देते हुए राजीव परुथी ने कहा हम यदि किसी से पूछते हैं आप क्या बनना चाहते हैं वह कहता है मैं बिजनेसमैन बनना चाहता हूं मैं नौकरी करना चाहता हूं अच्छी कंपनी में उच्च स्तर पर बैठना चाहता हूं परंतु किसी भी बच्चे ने यह नहीं कहा कि मैं आईपीएस बनना चाहता हूं मैं एमएलए बनना चाहता हूं मैं आर्मी में जाना चाहता हूं या मैं अपनी एक एनजीओ बनाना चाहता हूं समाज सेवा करना चाहता हूं किसी ने इस तरह से नहीं कहा मौके पर बच्चों ने राजीव परुथी की बातों को ध्यान से सुना एवं भविष्य में अपने अंदर अमल लाने का आश्वासन दिया राजीव परुथी ने कहा अच्छा प्रवक्ता ही अच्छा नेता बन सकता है अच्छा प्रवक्ता ही समाज एवं परिवार को बड़े अच्छे ढंग से जोड़ कर रख सकता है हर इंसान के अंदर सहनशीलता की भावना होनी चाहिए और अपने देश की राजनीति को समझना चाहिए समाज में क्या हो रहा है जानना चाहिए इस मौके पर सिमरन कुशल मित्तल विधि शर्मा आयुषी रिया आदि मौजूद रहे

Comments