Sunday, February 15, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 14, 2022 Tags: , , , ,

101 दिये जलाकर शहीद जवानों की गौरव गाथा को नम आँखों से किया गया याद  

“देश इन वीर जवानों के असाधारण बलिदान का सदेव ऋणी रहेगा”: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्र-छात्राओं ने प्राध्यापकों को साथ लेकर पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को श्रधांजलि देते हुए नम आँखों से याद किया और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने मौके पर उपस्थितएनएसएस कार्यकर्ताओं, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भीदिलाई.बाद में कॉलेज प्रांगणमें 101 दिए जलाकर शहीदजवानोंकीगौरवगाथाको नम आँखों से याद किया गया.विदित रहे की 14फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी जिसमेंहमारे40 जवान शहीद हुए थे.

एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने सन्देश में कहा की 14फरवरी, 2019का काला दिन आज तक भारतीयोंकी चेतना में है. आज ही के दिन हमारे जवानों की शहादत पर पूरे देश की आंखों में आंसू थे. दोपहर के समय जब आतंकियों ने वीर जवानों के काफिले पर हमला कर पूरेदेश को सकते में डाल दिया था. इस हमले में देश के 40जवानों ने अपनी शहादत दी थी. आज इस घटना को तीनसाल हो गएहै परन्तु हमारे दिलों में पुलवामा हमले का दर्द अब भी मौजूद है. इसीलिएआज इन जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों द्वारा इन शहीदों को याद करने का सन्देश जब समाज और सैनिकों तकपहुंचेगा तो उन्हें इस बात की तस्सल्लीहोगी की देश भविष्य अब सुरक्षित हाथों में है. वैलेंटाइन दिन को भुला कर शहीदों कोयाद करने का जज्बा दिखाकर इन छात्र-छात्राओंऔर एनएसएस कार्यकर्ताओं ने उन्हें अभिभूत कर दिया है.  

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने सन्देश में कहा की देशइनवीरजवानोंकेअसाधारणबलिदानकासैदेवऋणीरहेगा. राष्ट्र इन जवानों के प्रति कृतज्ञ है और आतंकवाद को हराने और खत्म करने का संकल्प लेकर ही हम अपने शहीदों के प्रति सच्ची श्रधान्जली दे सकते है. कॉलेज के युवाओं में छिपी अलख देखकर उन्हें विश्वास हो गया है की देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. हमें अपने जवानों और उनके परिवारों पर फक्र एवंगर्व है.जवानो को याद करते हुए उन्होनें कहा कि हम न भूले हैं,न माफ करेंगे. इनके शौर्य के गीत कभी नहींखोसकते है. हमें अपने जवानों पर गर्व है और हम सभी उन्हें ह्रदय की गहराइयों से सलाम करते हैं. राष्ट्र की सेवा में जीवन को बलिदान करने का सौभाग्य नसीब से प्राप्त होता है.राष्ट्र की सेवा और सर्वोच्च बलिदान केसुअवसर भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होते है.

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में एनएसएस अधिकारी डॉ राकेश गर्ग, एनसीसी अफसरलेफ्टिनेंट बलजिंदर सिंह, डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, दीपक मित्तल समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे.

Comments