Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू में दाखिला फीस भरने को केवल एक दिन शेष: डॉ धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 13, 2025 Tags: , , , ,

-इग्नू में 15 अक्टूबर तक फीस जमा करने का अंतिम अवसर: डॉ. धर्मपाल

BOL PANIPAT , 13 अक्टूबर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2025 सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु फीस जमा करने के लिए 15 अक्टूबर तक एक अंतिम अवसर है। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी अब तक किसी कारणवश दाखिला फीस जमा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है।  

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है, और इच्छुक छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूइग्नूडॉटएसीडॉटइन या सीधे नामांकन पोर्टल एचटीटीपीएस://इग्नूएडमिशनडॉटस्मर्थडॉटएजुडॉटइन पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते है लेकिन अभी जिन्होंने इग्नू के समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है ऐसे अभ्यर्थी भी समय रहते यानि 15 अक्टूबर से पहले रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

डॉ. धर्मपाल ने सभी इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे इस अंतिम तिथि का लाभ उठाएं और समय रहते अपना शुल्क जमा कर नामांकन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की समस्या या तकनीकी सहायता हेतु क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

Comments