ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन : अवैध शराब बेचते अलग अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार. 32 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT , 19 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने अपराध व नशे सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत ने वीरवार को अलग अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 32 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम को वीरवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की भोला कॉलोनी में एक युवक दुकान के बाहर खड़ा होकर अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दुकान के बाहर आवाज लगाकर शराब बेच रहे व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सिवाह गांव निवासी राजकुमार पुत्र हुकमचंद के रूप में बताई। आरोपी के पास दुकान से बरामद 3 बोतल, 5 अध्धे व 12 पव्वे देसी अवैध शराब जब्त की ।
इसी प्रकार थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की दूसरी टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर शास्त्री कॉलोनी में गली में अवैध शराब बेच रहे युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी के पास से 8 पव्वे अवैध देसी शराब व शराब बेचकर हासिल की 980 रूपए की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जगजीवन राम कॉलोनी निवासी कवि पुत्र प्रेम के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इसी प्रकार इसराना थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर डाहर गांव में दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे डाहर गांव निवासी भगत सिंह पुत्र इश्वर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बरामद 6 बोतल, 22 अध्धे व 16 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी भगत सिंह को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments