Saturday, August 15, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन : अवैध रूप से शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार. देसी शराब की 62 बोतलें बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 05 दिसंबर : पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पानीपत पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को अलग-अलग स्थान पर अवैध रूप से शराब बेचते दो आरोपियों को काबू किया। इनके पास से 62 बोतल देसी शराब बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत वीरवार को थाना क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बबैल गांव से गढ़ी बेसिक जाने वाली सड़क पर स्थित दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजेश उर्फ राजू पुत्र रामकुमार निवासी बबैल के रूप में बताई। मौके से 30 बोतल, 26 अध्धे व 32 पव्वे देसी शराब बरामद हुई।

इसी प्रकार थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने काबड़ी रोड कालू पीर कॉलोनी निवासी रमेश पुत्र चंद्रभान को घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 11 बोतल देसी शराब बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में व आरोपी रमेश के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजेश उर्फ राजू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments