ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन : सट्टा खाईवाली करते दो युवक गिरफ्तार. सट्टा में प्रयुक्त 3 प्लेट व दाव पर लगी 3200 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT , 17 दिसंबर, किशनपुरा चौकी पुलिस ने नई सब्जी मंडी के पास सट्टा खाईवाली कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त तीन प्लेट व दाव पर लगी 3200 रूपए की नगदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी निवासी फैसल व सन्नी के रूप में हुई है।
किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि मंगलवार को किशनपुरा चौकी पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान आजाद नगर रेलवे फाटक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की नई सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे दो युवक लाइटों की रोशनी में प्लेटों से लोगों के साथ सट्टा खाईवाली कर रहे है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां दो युवक तीन प्लेट लेकर राहगिरों को जोर जोर से आवाज लगाते मिले कि अपनी किस्मत आजमाओं 100 रूपए लगाओं को जीतने पर 200 रूपए पाओं। युवकों ने हरे रंग की प्लेटों पर नंबर लिये हुए थे। पुलिस ने सट्टा खाईवाली कर रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी निवासी सन्नी पुत्र अशोक व फैसल पुत्र रफीक के रूप में बताई।
मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाइवाली में प्रयुक्त 3 प्लेट व दाव पर लगी 3200 रूपए की नगदी बरामद हुई।
इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments