झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, झपटा गया मोबाइल फोन बरामद।
BOL PANIPAT : 3 मार्च 2022, झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, झपटा गया मोबाइल फोन बरामद। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की उनकी टीम ने फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को काबू कर आरोपियो के कब्जे से झपटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान अमन पुत्र अजय निवासी आर.के पुरम व ध्रुव पुत्र उदय राज निवासी नंद नगरी दिल्ली हाल जाटल रोड पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-वन की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान जाटल रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दोरान गुप्त सूचना मिली की देशवाल चौक पर संद्विगध किस्म के दो युवक मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे है, युवको के पास उक्त फोन चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने उक्त मोबाइल फोन एक महिने पहले जाटल रोड पर साइकिल सवार एक युवक से छीनने बारे स्वीकारा।
वारदात बारे थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है :
मोबाइल फोन छीनने की उक्त वरदात बारे थाना माडल टाउन में रामनारायण पुत्र मस्त राम निवासी गोपाल पुरवाह सराबस्ती बिहार हाल जाटल रोड़ पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। रामनारायण ने 2 फरवरी को थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह संजय चौक से जाटल रोड पर साइकिल पर सवार होकर आ रहा था। आठ मरला कॉलोनी के सामने पहुंचा तो अज्ञात चार युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। रामनारायण की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया छीना गया उक्त मोबाइल फोन गिरफ्तार दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया ।

Comments