Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रेक डाउन : हत्या के मामले में 24 साल से फरार आरोपी ने माननीय न्यायालय में किया सरेंडर. पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 15, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 नवंबर, अपराधियों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह आईपीएस के आदेशानुसार और एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना चांदनी बाग में दर्ज हत्या के एक मामले में 24 साल से फरार आरोपी ने शुक्रवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी।
आरोपी ओमप्रकाश निवासी कारूंदी बलिया यूपी ने गत दिनों माननीय न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई थी, जो केंसिल हो गई थी।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी ने पूछताछ में रंजिशन जयराम निवासी भीकमपुरा देवरीया यूपी की परने से गला दबाकर हत्या कर शव सेक्टर 25 में जीटी रोड के साथ लगते नाले में फैकने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वर्ष 2001 में वह पत्नी के साथ काम के लिए पानीपत आया था। दूर का रिश्तेदार मोती भी यहा उनके साथ रहता था। कॉलोनी में जयराम पुत्र हरी लाल निवासी भीकमपुरा देवरीया यूपी भी किराए पर रहता था। जयराम के उसकी पत्नी के साथ गलत संबंध हो गए थे। उसने जयराम को समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसकी वह रंजिश रखने लगा और पत्नी को गांव में छोड़ कर वापिस पानीपत आ गया। 31 दिसंबर 2001 की देर शाम उसने जयराम को शराब पार्टी के बहाने कमरे से बुलाया। वह और जयराम सेक्टर 25 में नाले के पास पहुंचे तो उसने जयराम को पीछे से पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया और गले में पड़े परने से गला दबाकर जयराम की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को जीटी रोड के साथ लगते नाले में फैक कर पानीपत से फरार हो गया था। वह इसके बाद पुलिस पकड़ से बचने के लिए अलग अलग शहरों में ठीकाने बदल बदल कर छुपकर रह रहा था।
पुलिस ने शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी ओमप्रकाश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में 9 जनवरी 2002 को नांगल खेड़ी निवासी सुरजा पुत्र लालचंद ने सूचना देकर बताया था कि उसकी एनएफएल गेट के सामने चाय की दुकान है। दुकान के पीछे गंदा नाला है। 9 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह दुकान पर था। गंदा नाला में एक लाश बहते हुए आई और हुडडा की तरफ घास में आकर रूक गई। अज्ञात युवक की लाश कई दिन पुरानी गली सड़ी व फुली हुई दिख रही है।
पुलिस ने लाश को नाले से निकलवा कर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा पहचान के प्रयास किए। शव की पहचान जयराम पुत्र हरी लाल निवासी भीकमपुरा देवरीया यूपी के रूप में हुई थी। सूरजा की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में हत्या का अभियोग दर्ज कर शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था।
इसके साथ ही मृतक के भाई भोला ने जयराम के साथ किराये पर रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र रामस्कल निवासी कारूंदी गोपालपुर बलिया यूपी व ओमप्रकाश की बुआ के लड़के को हत्या में नामजद किया था। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दी। आरोपी का कही सुराग नहीं लगा। सभी ओपचारिक्त पूरी कर आरोपी ओमप्रकाश को पकड़ने के लिए जुलाई 2002 में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित भी कराया गया था।

Comments