Tuesday, August 25, 2026
Newspaper and Magzine


श्री दुर्गा पाठी चेरीटेबल ट्रस्ट रजि.पानीपत की ओर से 56वाॅं वार्षिक महायज्ञ/ भजन संकीर्तन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 30, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :  30.10.2023, श्री दुर्गा पाठी चेरीटेबल ट्रस्ट रजि., पानीपत की ओर से 56वाॅं वार्षिक  महा यज्ञ, भजन संकीर्तन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन श्री गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार में आयोजित किया गया। भण्डारे में 1000 से अधिक साधुओं समेत अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सनातन धर्म के प्रचारक एवं संस्कृत के विद्धान स्व. पण्डित केसर दास शास्त्री के सुपुत्र सुप्रसिद्ध समाज सेवी चन्द्र शेखर शर्मा ने सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सप्तऋशी हरिद्वार स्कूल मेें पढ़ रहे विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व स्कूल बैग वितरित किए। ये सम्मान पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। ट्रस्ट की ओर से अजरानन्द अन्ध विद्यालय हरिद्वार में खाद्य सामग्री वितरित की गई। वहीं कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक दिल्ली से आए नीरज शर्मा एवं चेनई से आए राजेश शर्मा ने भजन गा कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। चेनई से विशेष रूप आए राजेश त्रिखा ने महिसासुर मर्दनी देवी प्रस्तुति का गायन एवं प्रदत ध्यान योग से सभी भक्तजनों को ऊर्जा प्रवाह की अनुभूति करवाई। ट्रस्ट की चेयरमैन श्रीमती शीला त्रिखा ने गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार के विशेष  सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के आयोजक अनिल त्रिखा, विमल त्रिखा, पंकज त्रिखा, राकेश त्रिखा, सुनील थम्मन, चन्द्र शेखर शर्मा, उप चेयरमैन सुनीता, कोषाध्यक्ष गिरिजा, महासचिव मीनाक्षी, सदस्य राधेश्याम नासा, पावन त्रिखा, अर्पित थम्मन, सागर शर्मा,  संतोश शर्मा, नीरू शर्मा, शमा थम्मन, नीलम नासा, पंकज शर्मा, अंशुल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments