Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


अग्रवाल मंडी में सभी निवासियों की ओर से एक शाम राम के नाम संकीर्तन  किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at January 22, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष पर आज 22  जनवरी को भगवान श्री राम जी की एक शाम राम के नाम संकीर्तन किया गया  जिसमें सुंदर सुंदर झांकियां निकाली गई और सभी आस पास की कालोनी निवासियों ने जम कर भजन कीर्तन किया संकीर्तन पश्चात पूरी कालोनी में हर घर में दीपक लगाकर दिवाली मनाई गई और दिल खोलकर आतिशबाजी कर साल की दूसरी दिवाली मनाई
बहुत खुशी का दिन है पहले वर्ष में एक बार दिवाली मनाई जाती थी अबकी बार जिंदगी में पहली बार साल में दो दिवाली मनाई गई हम आशा करते हैं बहुत जल्द तीसरी दिवाली मनाई जाएं हम बहुत ही भाग्यशाली है जो हम भगवान श्री राम जी का मंदिर इस जन्म में बनता देख रहे हैं सभी कालोनी वासियों के लिए भंडारा लगाया गया मौके पर प्रवीन जैन सतप्रकाश नरेश जैन नीरज जैन श्रीपाल जैन कैलाश जैन विकास जैन अमित जैन गंगा गुप्ता आदिश जैन सतीश जैन पार्षद विजय जैन कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल दीपक गोस्वामी नरेश पोपली विशेष तौर पर मौजूद रहे। 

Comments